गोविंदपुर सामुदायिक विकास दुर्गा पूजा समिति के,स्वर्ण जयंती पर बनेगा भव्य पूजा पंडाल, बंगाल से आएगी आकर्षक दुर्गा प्रतिमा

By Riya Kumari

Published :

Follow
गोविंदपुर सामुदायिक विकास दुर्गा पूजा समिति के  , स्वर्ण जयंती पर बनेगा भव्य पूजा पंडाल, बंगाल से आएगी आकर्षक दुर्गा प्रतिमा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर स्थित श्री श्री सामुदायिक विकास दुर्गा पूजा समिति के 50वें वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में  दुर्गा पूजा आयोजन के लिए विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के साथ ही इस वर्ष होने वाले भव्य दुर्गोत्सव की तैयारियों का विधिवत पंडाल निर्माण का शुभारंभ हो गया।

यह भी पढे : गोविंदपुर रांची रोड बॉयज क्लब का भूमि पूजन सम्पन्न

समिति के लिए यह वर्ष बेहद खास और ऐतिहासिक है। पिछले पांच दशकों से चली आ रही आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता को आगे बढ़ाते हुए समिति द्वारा इस बार स्वर्ण जयंती वर्ष को विशेष रूप से यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है। इस बार पूजा पंडाल, मूर्ति एवं पूरे पूजा में 50 लाख तक का बजट रखा गया है

बंगाल के कारीगर तैयार करेंगे भव्य पंडाल

स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर इस बार पूजा पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल से आए कुशल एवं अनुभवी कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। पंडाल को एक विशेष काल्पनिक एवं आकर्षक थीम पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को बेहतरीन कलाकारी, सजावट और रचनात्मकता देखने को मिलेगी।

बंगाल से आएगी भव्य एवं आकर्षक मां दुर्गा की प्रतिमा

इस वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा भी पश्चिम बंगाल से विशेष रूप से तैयार होकर आएगी। प्रतिमा में बंगाल की पारंपरिक कला एवं कारीगरी की झलक देखने को मिलेगी। मां दुर्गा की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में पूजा समिति के अध्यक्ष सतीश सिंह, सचिव संजीव झा, कोषाध्यक्ष उमा शंकर सिंह, गणेश सिंह, वरीय उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय, विकाश सिंह , यजमान राजेश सिंह सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला परिषद डॉ. पारितोष सिंह जी, आशीष राय जी, कमलेश सिंह , पवन सिंह, विजय यादव , जुगनू वर्मा , भोला सिंह , चंदन पांडे, इंद्रजीत , दिनेश सिंह सहित गोविंदपुर के समानित गन उपाशित  थे

इसके अलावा समिति के वारिये सादिस्या राधे श्याम,श्याम किशोर सिंह एवं अशोक सिंह  सहित विपुल , संजय , जितेंद्र जी, मेंडिस जी, धीरेंद्र जी, शंभू भैया,  अंकल बब्लू उपाध्याय जी सौरभ, मृगेंद्र ,मनीष, अखलेश जी, संतोष यादव , बीरू, अनिल प्रिंस जी भान ,अजीत, प्रीतम एवं समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version