बुंडू ओवरब्रिज के पास भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
बुंडू ओवरब्रिज के पास भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बुंडू ओवरब्रिज के पास देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में ट्रक की चपेट में आने से दिलीप मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अमित साहू ने रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े : प्रेसिडेंसी जेल में आतंकी आफताब अंसारी से 3 iPhone बरामद, राउटर और 31 हजार रुपये भी मिले

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने पहले एक वाहन को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे मौजूद दिलीप मुंडा और अमित साहू को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा। हालांकि, टोल प्लाजा के पास ट्रक को पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही बुंडू पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया।

दो युवकों की मौत से नाराज ग्रामीणों ने रात करीब नौ बजे टोल प्लाजा को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद समझौता हुआ और रात करीब साढ़े ग्यारह बजे ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।

बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों और चालक की भूमिका को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version