Emraan Hashmi की बड़ी कामयाबी, ‘Awarapan 2’ बनी पहली Solo ₹100 करोड़ फिल्म

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
Emraan Hashmi की बड़ी कामयाबी, ‘Awarapan 2’ बनी पहली Solo ₹100 करोड़ फिल्म

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता Emraan Hashmi के लिए साल 2026 बेहद खास साबित होता नजर आ रहा है। उनकी फिल्म ‘Awarapan 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात यह है कि यह Emraan Hashmi के करियर की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें वह सोलो लीड में हैं और जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

यह भी पढ़े :The Traitors 2 में रिया चक्रवर्ती का बड़ा बयान, बोलीं- “देश में सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली इंसान हूं”

14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘Awarapan 2’ ने शुरुआत से ही दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ बनाई। फिल्म ने पहले दिन करीब ₹22 करोड़ की नेट कमाई के साथ Emraan Hashmi के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की। इसके बाद वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन ₹100 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया। छठे दिन की कमाई के बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब ₹107.50 करोड़ पहुंच गया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹150 करोड़ के पार निकल चुका है।

Emraan Hashmi के लिए क्यों खास है ये फिल्म?

Emraan Hashmi ने अपने लंबे करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया है, लेकिन ‘Awarapan 2’ पहली फिल्म है जिसमें सोलो लीड के तौर पर उन्होंने ₹100 करोड़ क्लब में एंट्री की है। इस सफलता ने अभिनेता के करियर में एक नया रिकॉर्ड जोड़ दिया है।

फिल्म में Emraan Hashmi के साथ Disha Patani, Shabana Azmi और Suvinder Vicky जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन Nitin Kakkar ने किया है। यह 2007 में आई फिल्म ‘Awarapan’ का सीक्वल है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version