Dr Abhishek Child Care

बिरसानगर जोन 6 और 8 में बड़ी संख्या में लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता, प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने सभी का भाजपा परिवार में किया स्वागत

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बिरसानगर जोन 6 और 8 में बड़ी संख्या में लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर  : बिरसानगर जोन नंबर 6 और बाबा विश्वनाथ मंदिर सुगना कॉलोनी जोन नंबर 8 बिरसानगर में विशेष आयोजन के तहत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। सभी लोगों ने एकजुट होकर कहा कि वे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवाद और विकास की नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उनका उद्देश्य सशक्त भारत और विकसित जमशेदपुर के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देना है।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ लोधी समाज और साहू समिति ने सरयू राय का किया समर्थन

इस अवसर पर प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवाद, विकास और सभी वर्गों के विकास के लिए समर्पित नीतियों को आगे बढ़ाते हुए एक सशक्त भारत और विकसित जमशेदपुर के निर्माण में मिलकर काम करेंगे। कहा कि नए लोगों के जुड़ने से भाजपा की ताकत बढ़ेगी और सबके सहयोग से भाजपा बिरसानगर क्षेत्र के विकास में नई गति लाएगी।

कार्यक्रम में बिरसानगर मंडल के अध्यक्ष बबलू गोप, जोन नबंर 6 की प्रतिनिधि रंजना जेना, सुनील प्रसाद, सुस्मित सरकार, गुड़िया साहू, पुष्पलता, सुस्मित्र साहू, बलजिंदर कौर जैसे प्रमुख नेता शामिल हुए। वहीं, जोन 8 से डी सतीश, अनूप कुमार, सुनील कुमार, अनिल पाल, नीरज नाग, बी सूर्या, बप्पी पाल, जितेंद्र सोना, राजेश टांडी, हरि, संतु, विकास, और छोटू नाग सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator