March 19, 2025 6:58 pm

टाटा से बलिया प्रतिदिन सीधी ट्रेन की सांसद को सौंपा माँग पत्र

टाटा से बलिया प्रतिदिन सीधी ट्रेन की सांसद को सौंपा माँग पत्र

सोशल संवाद/जमशेदपुर : आज महर्षि भृगु क्षेत्र जमशेदपुर के अध्यक्ष बिनोद सिंह के नेतृत्व में टाटा से बलिया सीधी ट्रैन की माँग पत्र जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युतवरण महतो के बिस्टुपुर कार्यालय में मिलकर दिया गया। ज्ञात हो कि आजादी से पूर्व से लेकर आज तक कोल्हान के साथ साथ देश के विकास में बलिया जिला वासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मगर आज तक इतना विकास होने के बावजूद टाटा से बलिया के लिये कोई सीधी ट्रेन नही है। जिसकी वजह से लोगों को ब्रेक जर्नी करके जाना पड़ता है जिसमें समय के साथ साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ जाता है।

यह भी पढ़े : पतंजलि योग परिवार का सात दिवसीय योग विज्ञान शिविर सह योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम बिरसानगर में 25 से

इसकी जानकारी मिलने के बाद  सांसद महोदय ने इस माँग को गम्भीरता से लेते त्वरित करवाई करवाने का अस्वासन दिया। इस माँग से बिहार के साथ साथ उत्तर प्रदेश के लाखों परिवार लाभान्वित होंगे। महर्षि भृगु क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में मुन्ना चौबे, बरमेश्वर पांडेय, देवेंद्र पांडेय, हेमन्त तिवारी, विजय शंकर, दिनेश सिंह के साथ साथ पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह शामिल थे।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Dark Chocolate के फायदे दुनिया के इस देश में 2-2 महीने तक नहीं उगता सूरज किन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार India ने toss हारने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस देश की है 3 राजधानियाँ राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने