जंबू अखाड़ा में 12 दिसंबर को होगा 5 जोड़ों का सामूहिक विवाह, रजिस्ट्रेशन निशुल्क

By Riya Kumari

Published :

Follow
जंबू अखाड़ा में 12 दिसंबर को होगा 5 जोड़ों का सामूहिक विवाह, रजिस्ट्रेशन निशुल्क

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: शहर के भालूबासा स्थित श्री श्री विजय बजरंग मंदिर (जंबू अखाड़ा) समिति की ओर से आगामी 12 दिसंबर 2026 को भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। समिति की बैठक संरक्षक बंटी सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पांच जोड़ों का विवाह पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़े : Jharkhand Umrah Pilgrims: सऊदी अरब में फंसे सैकड़ों यात्री, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इस आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देना है, ताकि वे अपने बच्चों का विवाह सम्मानपूर्वक कर सकें। समिति के अनुसार, विवाह समारोह में वर-वधू पक्ष से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

20 नवंबर तक कराएं निशुल्क रजिस्ट्रेशन

सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के इच्छुक वर-वधू पक्षों से 20 नवंबर 2026 तक जंबू अखाड़ा कार्यालय में पंजीकरण कराने की अपील की गई है। इसके लिए आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी के साथ स्वास्थ्य जांच प्रमाण पत्र जमा करना होगा। इसमें CBC, लिपिड प्रोफाइल और HIV जांच रिपोर्ट शामिल हैं।

समिति ने स्पष्ट किया कि पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क रहेगा और वर-वधू पक्षों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

मेहंदी की रस्म के साथ निकलेगी सामूहिक बारात

जंबू अखाड़ा समिति इस वर्ष के आयोजन को और भव्य बनाने की तैयारी कर रही है। समारोह में मेहंदी की रस्म भी आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही सभी वरों की बारात एक साथ निकाली जाएगी। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवियों और गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

2022 और 2025 में भी हुआ था सामूहिक विवाह

समिति के अनुसार, वर्ष 2022 और 2025 में भी जंबू अखाड़ा की ओर से सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए थे। दोनों आयोजनों में पांच-पांच जोड़ों ने नए जीवन की शुरुआत की थी। इस वर्ष भी आयोजन को सामाजिक एकता और सहयोग के प्रतीक के रूप में संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।

बैठक में ये लोग रहे उपस्थित

बैठक में जंबू अखाड़ा समिति के संरक्षक बंटी सिंह, लाइसेंसी रणबीर मंडल, सचिव मधुसूदन गोस्वामी, अध्यक्ष बृज किशोर, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, समाजसेवी रोहित सिंह, प्रहलाद लोहरा, रितिका श्रीवास्तव, आरती मुखी, विवेक सिंह, अभिजीत घोष, रवि विश्वनाथ, वीरेंद्र चौबे, सुमित सिंह, अविनाश राय, अशोक दास, राहुल बेसरा, दिनेश राव, गौतम रॉय और अभिजीत मित्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट