Dr Abhishek Child Care

दलमा में 25 फरवरी को विशाल महा जन सम्मेलन, ग्राम सभा की अनदेखी पर होगा जोरदार विरोध

By Riya Kumari

Published :

Follow
दलमा में 25 फरवरी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चांडिल: दलमा वन्यजीव अभयारण्य में ईको टूरिज्म के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों में ग्राम सभाओं की अनदेखी के विरोध में 25 फरवरी को माकुलाकोचा में विशाल महा जन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी सोमवार को चौका स्थित होटल ट्राइडेन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई।

यह भी पढे : 25 फरवरी को महाजन सम्मेलन की तैयारी: दलमा तराई क्षेत्र के माकुलाकोचा फुटबॉल मैदान में

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दलमा टाइगर सुकलाल पहाड़िया ने कहा कि अभयारण्य क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में स्थानीय ग्राम सभाओं की सहमति और भागीदारी सुनिश्चित नहीं की जा रही है, जो कि कानून और परंपरागत अधिकारों की अनदेखी है। उन्होंने कहा कि यदि ग्राम सभाओं की उपेक्षा जारी रही तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस महा जन सम्मेलन में दलमा वन्यजीव अभयारण्य से प्रभावित 84 मौजा के आंशिक 54 सहित कुल 135 गांवों के लोग शामिल होंगे। सम्मेलन में आगे की रणनीति तय की जाएगी तथा ग्राम सभाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक निर्णय लिया जाएगा।

इस अवसर पर समाजसेवी राधा कृष्णा सिंह मुंडा, राधेश्याम सिंह भूमिज, सुषेण सिंह सरदार, महावीर हांसदा, डोमन बास्के, अश्विनी मुर्मू, गुरुचरण लोहार, रूसु महतो, पिंटू कालिंदी, राहुल कालिंदी, महेन्द्र मांझी, देवनाथ सिंह सरदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी प्रभावित गांवों के ग्रामीणों से 25 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version