Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

गोविंदपुर में दिन रात घुस रहे मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने को DC को सौपा मांगपत्र

By Riya Kumari

Published :

Follow
गोविंदपुर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : गोविंदपुर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और बेलगाम भारी वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आज एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। जिला उपायुक्त (DC) को ज्ञापन सौंपकर ‘नो-एंट्री’ और ‘नो-पार्किंग’ नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की।

यह भी पढे : पूर्वी सिंहभूम में क्लबफुट उन्मूलन की मुहिम में टाटा स्टील फाउंडेशन निभा रहा है अहम नेतृत्व भूमिका

प्रमुख मांगें और प्रशासन का आश्वासन:

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को अवगत कराया कि मालवाहक गाड़ियों के असमय प्रवेश और सड़कों के किनारे अवैध पार्किंग के कारण गोविंदपुर में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है। नो-एंट्री बोर्ड की स्थापना: ट्रैफिक डीएसपी के साथ हुई वार्ता में यह मांग रखी गई कि शहर के प्रवेश द्वारों और मुख्य चौराहों पर स्पष्ट ‘नो-एंट्री’ बोर्ड लगाए जाएं।

सुरक्षा के आधुनिक मानक: प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर और रेडियम संकेतक लगाए जाएंगे ताकि रात के समय दृश्यता बेहतर हो सके। सख्त कानूनी कार्रवाई: ट्रैफिक डीएसपी ने साफ कर दिया हैं कि सड़कों को पार्किंग जोन बनाने वालों और ‘नो-एंट्री’ का उल्लंघन करने वाले ड्राइवरों पर अब भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया:

जिला उपायुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं,पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पूरी तरह गंभीर है और जल्द ही इसके परिणाम धरातल पर नजर आएंगे, अनियंत्रित एवं असमय वाहनों के परिचालन पर रोक सम्बंध विषयों पर यातायात उपाधीक्षक जी से वार्ता हुई।

प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति:

इस अवसर पर गोविंदपुर से आशुतोष सिंह, मुकेश ठाकुर, मृत्युंजय सिंह, जितेंद्र सिंह, विपिन, सुधीर सिंह और जितेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator