ट्रैफिक पुलिस द्वारा आमजनों को बेवजह परेशान करने, अभद्र व्यवहार करने एवं वसूली का आरोप लगा एसएसपी को सौपा ज्ञापन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : साकची गोलचक्कर पर वाहन चेकिंग के दौरान एस आई सुजय दोदरे के द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने एवं ट्राॅफिक पुलिस कर्मियों के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान बेवजह आमजनों को परेशान किए जाने पर क्राइम कंट्रोल एंड मानव अधिकार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल वरीय आरक्षी अधीक्षक कौशल किशोर से मिलकर 11 सूत्री मांग पत्र सौंप कर कार्रवाई की माॅग किए है।

सौंपे गए मांग पत्र में मुख्य रूप से आए दिनों वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चेकिंग का बहाना बनाकर आमजनों को बेवजह परेशान करने, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी के द्वारा अचानक वाहन चालक को दौड़ाकर पकड़ना, वाहन से जबरन चाबी निकालना, ओन द स्पोर्ट फाइन नहीं करके वाहन को थाना में लगाकर पैसा की वसूली करना, वाहन चेकिंग के दौरान सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन को पुलिस कर्मियों के द्वारा पालन नहीं किए जाना,पैरवी एवं पैसा देकर लगातार पुलिस कर्मियों के द्वारा वाहन छोड़ने की प्रक्रिया एवं वहीं दूसरी तरफ आमजनों के साथ फाइन करके पैसा वसूली करने की प्रथा को समाप्त करने,शहर में लगातार जाम व्यवस्था को दुरुस्त करने,  पुलिसकर्मियों के द्वारा छुपकर अचानक चलती वाहन के दौरान आगे खड़ा होकर वाहन चालक को पकड़ने पर प्रतिबंध लगानते हुए वैसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने, ट्राॅफिक पुलिसकर्मियों के द्वारा सिर्फ दो पहिया वाहन का ही चेकिंग कर उनके साथ सौतेलापन का व्यव्हार करना शामिल हैं।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

वरीय आरक्षी अधीक्षक ने मामले से अवगत होकर संबंधित जनहित से संबंधित मुद्दों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिए हैं।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से क्राइम कंट्रोल एंड मानव अधिकार संघ के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, चैयरमैन मनजीत, सचिव महावीर साहू, जांच मंत्री पिंटू अग्रवाल, उप संगठन मंत्री सत्यवीर सिंह, प्रचार मंत्री सुनील, सदस्य अनील सिंह,दिलीप गुप्ता, पूनम देवी उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट