गम्हरिया हाट-बाजार में बनेगा बहुमंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स, फुटपाथी दुकानदारों को मिलेगा स्थायी ठिकाना

By Riya Kumari

Published :

Follow
गम्हरिया हाट-बाजार में बनेगा बहुमंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स, फुटपाथी दुकानदारों को मिलेगा स्थायी ठिकाना

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : गम्हरिया हाट-बाजार क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्था और फुटपाथी दुकानदारों की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। शनिवार को अंचल कार्यालय में सांसद जोबा माझी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गम्हरिया हाट-बाजार परिसर में बहुमंजिला (मल्टीस्टोरी) मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण का निर्णय लिया गया। इस परियोजना का उद्देश्य सड़क और फुटपाथ पर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों का पुनर्वास कर उन्हें स्थायी एवं व्यवस्थित व्यापारिक सुविधा उपलब्ध कराना है।

यह भी पढे : प्रोजेक्ट मिलाप की एक और सफलता: लापता महिला सकुशल बरामद, परिजनों से कराया गया पुनर्मिलन

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

बैठक में आदित्यपुर नगर निगम के अपर आयुक्त रवि प्रकाश, अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार, कृषि उत्पादन बाजार समिति की सचिव पिंकी मुर्मू, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान आदित्यपुर से गम्हरिया तक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास योजनाओं की समीक्षा की गई।

दुकानदारों के पुनर्वास पर विशेष जोर

सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फुटपाथी दुकानदारों को व्यवस्थित और सम्मानजनक तरीके से बसाने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य किसी की आजीविका प्रभावित करना नहीं, बल्कि व्यापारियों को बेहतर और स्थायी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

1.68 एकड़ भूमि पर बनेगा मार्केट कॉम्प्लेक्स

बैठक में जानकारी दी गई कि गम्हरिया हाट-बाजार की 1 एकड़ 68 डिसमिल भूमि पर आधुनिक बहुमंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए बाजार समिति की भूमि को आदित्यपुर नगर निगम के नाम हस्तांतरित किया जाएगा। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य की दिशा में आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

सोमवार से शुरू होगा सर्वे

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सोमवार से हाट-बाजार क्षेत्र का विस्तृत सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा। सर्विस रोड पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को बाजार परिसर में व्यवस्थित रूप से स्थानांतरित करने की योजना पर काम किया जाएगा। साथ ही बाजार समिति को निर्देश दिया गया कि वह ग्राउंड रेंट लेकर सर्विस रोड पर नई दुकानें बसाने की अनुमति न दे।

आदित्यपुर में भी बनेंगे तीन नए वेंडर जोन

अपर आयुक्त रवि प्रकाश ने बताया कि आदित्यपुर क्षेत्र के आशियाना, चुना भट्ठा और दिन्दली में तीन नए वेंडर जोन का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। दिन्दली में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वेंडर जोन में 160 वेंडरों, आशियाना में 20 और चुना भट्ठा में 10 वेंडरों का पुनर्वास किया जाएगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि गम्हरिया हाट-बाजार की वर्षों पुरानी समस्या का जल्द समाधान कर दुकानदारों को व्यवस्थित और स्थायी व्यापारिक स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट