Advertisement 2

विवादों में घिरी ‘Chhava’ पर A.R. Rahman की बेबाक राय, बोले- नीयत साफ हो तो कला जोड़ती है समाज

By Aditi Pandey

Published :

Follow
A.R. Rahman opinion on controversial Chhava
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: विक्की कौशल की फिल्म Chhava ने साल 2025 में विवादों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। फिल्म में मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज और मुगल शासक औरंगजेब के बीच ऐतिहासिक संघर्ष को दर्शाया गया है। हालांकि, रिलीज के बाद महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तनाव और अशांति की स्थिति भी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: प्राइम वीडियो की क्राइम थ्रिलर ‘Daldal’ 30 जनवरी को होगी रिलीज, भूमि पेडनेकर डीसीपी की भूमिका में

अब इस पूरे मामले पर फिल्म के संगीतकार एआर रहमान ने खुलकर अपनी बात रखी है। बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में रहमान ने माना कि छावा में कुछ ऐसे तत्व हैं, जो समाज में ध्रुवीकरण को बढ़ा सकते हैं, लेकिन फिल्म का मूल उद्देश्य वीरता, साहस और बलिदान की भावना को सामने लाना था। उन्होंने बताया कि फिल्म से जुड़ने से पहले उन्होंने निर्देशक से इसकी सोच और मकसद को लेकर चर्चा की थी।

रहमान ने कहा कि आज फिल्मों पर अक्सर एजेंडा और विभाजन के आरोप लगते हैं, लेकिन एक कलाकार की जिम्मेदारी अपनी कला के जरिए नकारात्मकता को सकारात्मक दिशा में मोड़ना होती है। उनके अनुसार, किसी भी फिल्म को चुनते समय उसके पीछे की नीयत सबसे अहम होती है।

औरंगजेब के चित्रण को लेकर हुई नाराजगी और हिंसा पर चिंता जताते हुए रहमान ने कहा कि समाज में बढ़ता ध्रुवीकरण गंभीर समस्या है, जिससे सिनेमा भी अछूता नहीं रहा है। उन्होंने फिल्मों में दिखाई जाने वाली घिसी-पिटी सोच और स्टीरियोटाइप दृश्यों की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे दृश्य अब पुराने और अप्रासंगिक लगते हैं।

अंत में रहमान ने कहा कि दर्शक समझदार हैं और सच व दिखावे के बीच फर्क करना जानते हैं। छत्रपति संभाजी महाराज की गौरवगाथा से जुड़ना उनके लिए सम्मान और गर्व की बात है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version