कार्तिक पूर्णिमा पर अर्पण परिवार द्वारा सेवा शिविर लगाया गया

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
कार्तिक पूर्णिमा पर अर्पण परिवार द्वारा सेवा शिविर लगाया गया

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर अर्पण परिवार ने मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट पर एक भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया। इस विशेष दिन पर अर्पण परिवार के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद, चाय और पानी का वितरण कर उनके बीच सेवा की।

यह भी पढ़े : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बाल मेला का हो रहा है आयोजन

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

अर्पण परिवार के सदस्य स्वर्णरेखा घाट पर उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं को गर्म चाय, पानी और स्वादिष्ट भोग प्रसाद देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन के दौरान परिवार के सदस्य कल रात से ही सेवा में जुटे रहे और घाट पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सहजता और प्रेम के साथ सहायता प्रदान की। शिविर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और अर्पण परिवार के इस पहल की सराहना की।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने संस्था के जुगुन पांडे,महेश मिश्रा, विभाष मजूमदार, दीपक सिंह, सौरभ चटर्जी, सुरज बाग, मन्नू ढोके, रंजीत कुमार,सागर चौबे, सूरज चौबे, कंचन बाग, राज सिंह, गोपी जी, राजू कुमार, धर्मेंद्र जी आदि उपस्थित थे ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---