---Advertisement---

ओडिशा के राउरकेला में छोटे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 6 लोग घायल

By Riya Kumari

Published :

Follow
ओडिशा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : ओडिशा के राउरकेला से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शनिवार को एक संभावित विमान हादसा टल गया। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद एक निजी एयरलाइन के छोटे विमान की राउरकेला के पास इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस घटना में कम से कम छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढे : बाबा बैद्यनाथ मंदिर के दानपात्रों से निकले 15.53 लाख रुपए, नेपाली मुद्रा, अमेरिकी डॉलर और दिरहम भी मिले

ओडिशा के वाणिज्य और परिवहन मंत्री बी.बी. जेना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नौ सीटों वाला ए-1 विमान राउरकेला से भुवनेश्वर जा रहा था। उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या सामने आने के बाद विमान राउरकेला से करीब 10 किलोमीटर दूर जलदा इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चार यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक प्रसन्न प्रधान ने बताया कि यह विमान इंडिया वन एयरलाइंस का था, जिसका नंबर C-208 है। राज्य सरकार ने नागरिक उड्डयन महानिदेशक (DGCA) को घटना की जानकारी दे दी है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version