---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

टाटानगर स्टेशन के बर्मामाइंस छोर पर बनेगा तीन मंजिला भवन, पार्किंग का आधा हिस्सा इसकी जद में

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
A three-storey building constructed at the Burmamines end of Tatanagar station

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के पुनर्विकास (री-डेवलपमेंट) कार्य के तहत बर्मामाइंस सेकेंड एंट्री गेट की तरफ बनने वाले नए स्टेशन भवन के लिए रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने मार्किंग (चिह्नांकन) पूरी कर ली है। निर्माण एजेंसी जीएचवी इंफ्रा लिमिटेड ने चिन्हित एरिया को टीन शेड से घेरकर काम शुरू कर दिया है। बर्मामाइंस की ओर बनने वाला नया स्टेशन भवन तीन मंजिला (जी प्लस-2) होगा। इस निर्माण के कारण वर्तमान पार्किंग का लगभग आधा हिस्सा इसकी जद में आ जाएगा। आधुनिक स्टेशन भवन 2062 तक की जनसंख्या और रेलवे परिचालन की भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसे राजस्व के दृष्टिकोण से बेहद खास बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े : महालिमोरुप रेलवे स्टेशन की यात्री समस्याओं के समाधान हेतु अर्जुन मुंडा को सौंपा गया ज्ञापन

नए स्टेशन भवन की प्रमुख सुविधाएं…

  • ग्रीन एनर्जीः पूरी तरह सोलर पैनल से लैस होगा भवन।
  • इको-फ्रेंडलीः रेन वाटर हार्वेस्टिंग और कार्बन फुटप्रिंट कम करने के विशेष उपाय।
  • फ्यूचर रेडीः इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग पोर्ट की सुविधा।
  • यात्री सुविधाएंः पैदल चलने वालों के लिए जगह और विशाल एयर कॉनकोर्स एरिया।
  • सुरक्षा और स्पेसः 24 घंटे सीसीटीवी कवरेज, आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम व भव्यता के लिए ट्रिपल हाइट स्पेस।
  • कनेक्टिविटीः दोनों छोर मिलाकर कुल 12 लिफ्ट और 6 एस्केलेटर।

मेन एंट्री गेट की ओर बनेगी 6 मंजिला इमारत

स्टेशन के मुख्य एंट्री गेट की तरफ का री-डेवलपमेंट और भव्य होगा। यह हिस्सा कुल 18127 वर्गमीटर में बनेगा और 6 मंजिला (जी प्लस-5) होगा। यहां भी ग्राउंड फ्लोर का कुल क्षेत्रफल 2371 वर्गमीटर होगा। फर्स्ट फ्लोर से छठी मंजिल तक प्रत्येक फ्लोर 2177 वर्गमीटर का होगा। इस विंग में बड़ा कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और रेलवे के आधुनिक कार्यालय होंगे। यहां 6 लिफ्ट, 3 एस्केलेटर और 3 सीढ़ियां लगाई जाएंगी।

दुर्गा पूजा तक नई सड़क और पार्किंग का लक्ष्य

296 करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट का काम फरवरी-2026 में शुरू हुआ था। पहले चरण के तहत नई सड़क और आधुनिक पार्किंग का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसे दुर्गा पूजा से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद क्रमशः मुख्य स्टेशन भवनों का निर्माण गति पकड़ेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---