सोशल संवाद / डेस्क : वीर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस के अवसर पर राखा-आसनतलिया स्थित वीर शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन में श्रद्धांजलि सभा सह विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी एवं सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट, आसनतलिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। शिविर में कुल 157 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसमें तीन महिलाओं ने भी रक्तदान किया।
यह भी पढ़े :देश में बिकने वाला प्रत्येक आठवां वाहन ईवी
कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व विधायक बहादुर उरांव, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा नेता विजय सिंह गागराई, विजय मेलगंडी, प्रताप केटियार, लक्ष्मण महतो, बलराज हिंदवार, गौरी शंकर महतो, करन महतो, गणेश्वर महतो, ओम प्रकाश महतो एवं शंकर लाल महतो ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया।
इसके बाद भाजपा नेत्री मालती गिलवा, जेएलकेएम जिला अध्यक्ष राजेंद्र मेलगंडी, बीकेएमएस जिला अध्यक्ष अर्जुन मालवा, लान्डुपोदा मुखिया कुश पुरती, अशोक पुरती समेत अन्य गणमान्य लोगों ने शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने शहीद निर्मल महतो के साथ बिताए संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौरान सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ आंदोलन को मजबूत करने का काम किया। उस समय नेताओं की कथनी और करनी में अंतर नहीं हुआ करता था।
उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन अथवा प्रसव के दौरान जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
रक्तदान शिविर में लोगों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं छाता देकर सम्मानित किया गया। रक्त संग्रह का कार्य एमजीएम जमशेदपुर रक्त संग्रह केंद्र की टीम द्वारा किया गया।
आयोजकों ने बताया कि शिविर को सफल बनाने में टेटोमिक कुड़मी समाज, आदिवासी कुड़मी समाज एवं भाषा विकास परिषद का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में नीपेंद्र महतो, प्रदीप कुमार महतो, उमा महतो, बसंत महतो, खगेश्वर महतो, रामेश्वर महतो, दुर्योधन महतो, खिरोद महतो, रामकुमार महतो, रोमित केटियार, शंभू चरण महतो, भुवनेश्वर महतो, प्रदीप महतो, दिलीप महतो, शिवलाल महतो, बकलेश महतो, जेएलकेएम जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अजय कुमार महतो, गणेश महतो, धीरज महतो, दीपक महतो, संजय महतो, अंकित महतो, सूरज महतो, पिंटू महतो, नीतीश महतो, कुलदीप महतो, समीर महतो, राकेश महतो, रोशन महतो, रवि महतो, मुकुंद महतो, हरिशंकर महतो, कमलेश महतो, राजेश महतो, भीम महतो सहित समाज के कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।









