सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में 26 सहित पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में 141 आधार केन्द्र सक्रिय हैं। इन केन्द्रों पर नये आधार बनाये जा रहे हैं और पुराने में सुधार का कार्य किया जा रहा है। वैसे जिले में कुल 174 केन्द्र खुले थे, जिनमें से 33 बंद हो चुके हैं।

यह भी पढे : टाटा की चार ट्रेन जुलाई से पांच महीने रहेगी प्रभावित
पहली बार जिला प्रशासन ने आम लोगों के हित में सभी आधार केन्द्रों की सूची जारी की है। यह सूची जिला के वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसका पता जमशेदपुर डॉट एनआईसी डॉट इन है। इसे खोलने पर नीचे सिटीजन कॉर्नर नाम से कई लिंक हैं। उसी में आधार सेंटर लिस्ट नाम से यूआरएल है। उसी पर क्लिक करने से जिले के सभी आधार केन्द्रों का पता मिल जाएगा।
ये केन्द्र पहले से चल रहे हैं। परंतु आम लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं होने से कुछ ही आधार केन्द्रों पर भीड़ उमड़ती है। अगर लोगों को अपने आसपास के आधार केन्द्र के बारे में जानकारी होगी, तो उन्हें दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यही सोचकर जिला प्रशासन ने इसे सार्वजनिक कर दिया है। जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में कुल 26 आधार केन्द्र सक्रिय हैं। इनमें 15 आधार केन्द्र जमशेदपुर अक्षेस, सात मानगो नगर निगम और चार जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में स्थित हैं।
इन केंद्रों पर बनवा सकते हैं कार्ड जेएनएसी
सब पोस्ट ऑफिस बर्मामाइंस, सब पोस्ट ऑफिस जमशेदपुर, सब पोस्ट ऑफिस साकची कोर्ट, सब पोस्ट ऑफिस सोनारी, यूआरसी ठक्कर बापा मध्य विद्यालय धातकीडीह, बीआरसी जमशेदपुर आम बगान, साकची, एचडीएफसी सोनारी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आम बगान साकची, सीएससी सेंटर भाटिया बस्ती कदमा काली मंदिर के निकट, सीएससी सेंटर हाउस नंबर-3 पारस अपार्टमेंट, पार्क रोड भुइयांडीह, सीएससी सेंटर बिरसानगर थाना के सामने, सीएससी सेंटर रामजनम नगर, कदमा, सीएससी सेंटर जेम्को बजरंगी बगान, टेल्को, सीएससी सेंटर न्यू सेक्टर मार्केट टेल्को कॉलोनी, टिनप्लेट पोस्ट, ऑफिस, गोलमुरी
मानगो नगर निगम क्षेत्र
आधार सेवा केन्द्र हाउस नंबर 8डी-1, ओल्ड पुरुलिया रोड, सब पोस्ट ऑफिस मानगो, सीएससी सेंटर शंकोसाई रोड नंबर-5, डिमना रोड, बैंक ऑफ इंडिया ओल्ड पुरुलिया रोड, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मानगो, सीएससी सेंटर एनएच-33 बालीगुमा, सीएससी सेंटर शॉप नंबर-1, फर्स्ट फ्लोर, बावनगोड़ा चौक, केनरा बैंक के बगल में जाकिरनगर
जुगसलाई
सब पोस्ट ऑफिस जुगसलाई, बैंक ऑफ इंडिया, जुगसलाई, सीएससी सेंटर डीबी रोड बागबेड़ा, सीएससी सेंटर डीबी रोड कालीमंदिर के निकट।









