July 27, 2024 6:21 am
Search
Close this search box.

आम आदमी पार्टी का MCD में काला कारनामा – डिस्ट्रिक्ट पार्क को बनाया कूड़े का लैंडफिल साइट

सोशल संवाद/दिल्ली(रिपोर्ट -सिद्धार्थ प्रकाश) : आम आदमी पार्टी को दिल्ली नगर निगम का जीते एक साल हो गया, दिल्ली की तीनों मुख्य लैंडफिल साइट जस की तस हैं और आज दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली नगर निगम द्वारा महरौली में अंधिकृत लैंडफिल साइट खोले जाने का मामला उजागर किया है।

सरदार राजा इकबाल सिंह आज दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, पार्षद श्री जगमोहन महलावत एवं पूर्व पार्षद श्रीमति आरती सिंह, आर.डब्लू.ए. के श्री शरद वशिष्ठ एवं मीडिया कर्मियों के साथ महरौली के विशाल डिस्ट्रिक्ट पार्क संजय वन पहुंचे और नगर निगम का कुकृत्य उजागर किया ।

यह भी देखे : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अनुच्छेद 370 पर बहस खत्म – कांग्रेस 

सरदार इकबाल सिंह ने उपस्थित मीडिया के समक्ष दिखाया की किस तरह गत दिल्ली नगर निगम गत 8 से 9 माह से दिल्ली नगर निगम का दक्षिण क्षेत्र आस पास के वार्डों का कूड़ा इस संजय वन में डाल रहा है। दिल्ली नगर निगम की लापरवाही के चलते संजय वन का बड़ा हिस्सा एक लैंडफिल साइट बन गया है और वहाँ बदबू एवं मच्छरों के चलते बीमारियाँ फैलने का खतरा बना हुआ है। नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा है की अंधिकृत लैंडफिल साइट बनाये जाने से दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल एवं महापौर डा. शैली ओबेरॉय के स्वच्छ दिल्ली के दावों की पोल खुल गई है।

सरदार इकबाल सिंह ने कहा है की महरौली की जनता इस संजय वन को अंधिकृत लैंडफिल साइट बनाने पर महापौर डा. शैली ओबेरॉय से जवाब चाहती है। दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष श्री गजेंद्र यादव ने कहा है की स्थानीय आम आदमी पार्टी के पार्षद रेखा महेन्द्र चौधरी, निगम अधिकारियों एवं कूड़ा उठाने वाली कम्पनी के अधिकारियों की मिलीभगत से यह अंधिकृत लैंडफिल साइट बनाई गई है।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी