Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Gauri Spratt के साथ लिव-इन में Aamir Khan, बोले- “दिल से तो पहले ही शादी हो चुकी है

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Aamir Khan is in a live-in relationship with Gauri Spratt
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट Aamir Khan एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले साल अपने जन्मदिन के मौके पर आमिर ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी गर्लफ्रेंड Gauri Spratt को मीडिया से मिलवाया था। इसके बाद से दोनों कई इवेंट्स और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आते रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बेटे के जन्म के तीन हफ्ते बाद ही भारती सिंह की ‘लाफ्टर शेफ 3’ में धमाकेदार वापसी, सेट पर दिखीं बेटे काजू के साथ

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

अब इस रिश्ते को लेकर एक और बड़ा कदम सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट जल्द ही एक ही घर में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले हैं। खास बात यह है कि यह नया घर आमिर के परिवार के बेहद करीब होगा, जिससे पारिवारिक जुड़ाव भी बना रहेगा। आमिर ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह और गौरी साथ रहने का फैसला कर चुके हैं।

एक इंटरव्यू में आमिर खान ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते हुए कहा कि वह और गौरी एक-दूसरे के लिए पूरी तरह से कमिटेड हैं और खुद को पार्टनर मानते हैं। शादी के सवाल पर आमिर ने भावुक अंदाज में कहा कि उनके दिल में तो वह पहले ही गौरी से शादी कर चुके हैं, जबकि औपचारिक फैसला समय के साथ लिया जाएगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान हाल ही में फिल्म हैप्पी पटेल में कैमियो करते नजर आए थे, जिसे उन्होंने प्रोड्यूस भी किया। आने वाले समय में आमिर अपने प्रोडक्शन हाउस की नई फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें उनके बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। आमिर और गौरी के इस नए फैसले को लेकर फैंस के बीच भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator