सोशल संवाद/डेस्क: हाल ही में आमिर खान का पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में सिंगर Arijit Singh से मिलना चर्चा का विषय बन गया था। इस मुलाकात के बाद यह अटकलें लगने लगीं कि आमिर, अरिजीत को सिंगिंग से संन्यास लेने का फैसला बदलने के लिए मनाने गए थे।

यह भी पढ़ें: Sonam Kapoor ने मुंबई में अपना दूसरा बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया
अब आमिर खान ने खुद इन खबरों पर सफाई दी है। एक बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अरिजीत को वापसी के लिए मनाना नहीं था। वह दरअसल अपनी फिल्म “एक दिन” के गानों की रिकॉर्डिंग के सिलसिले में उनसे मिलने गए थे।
आमिर खान के मुताबिक, अरिजीत सिंह फिल्म में कुल पांच गाने गा रहे हैं और यह उनके पुराने कमिटमेंट का हिस्सा है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अरिजीत से अपने फैसले पर दोबारा सोचने की बात जरूर कही, लेकिन सिंगर अपने निर्णय पर कायम हैं। आमिर खान ने अरिजीत की तारीफ करते हुए उन्हें शानदार कलाकार और बेहतरीन इंसान बताया। साथ ही फिल्म के गाने रिकॉर्ड करने के लिए उनका धन्यवाद भी किया।
फिल्म “एक दिन” की बात करें तो इसमें जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे कर रहे हैं, जबकि निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।










