Aamir Khan ने तीसरी बार बसाया घर, गौरी स्प्रैट संग शादी की पहली तस्वीर आई सामने, रीना दत्ता और किरण राव भी बने खास पल का हिस्सा

By Riya Kumari

Published :

Follow
Aamir Khan ने तीसरी बार बसाया घर, गौरी स्प्रैट संग शादी की पहली तस्वीर आई सामने, रीना दत्ता और किरण राव भी बने खास पल का हिस्सा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan ने अपनी लंबे समय की साथी गौरी स्प्रैट के साथ निजी समारोह में शादी कर ली है। दोनों ने मुंबई स्थित आमिर के घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सादगीपूर्ण अंदाज में विवाह किया। शादी की पहली तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।

यह भी पढे : Ramayan ‘में मंदोदरी का किरदार निभा रहीं काजल अग्रवाल ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरा रोल बहुत सीमित है

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

सादगी भरे समारोह में हुई शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने भव्य आयोजन के बजाय बेहद निजी और पारिवारिक माहौल में शादी की। समारोह में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और बच्चों की मौजूदगी रही। सामने आई तस्वीर में नवविवाहित जोड़ा विवाह से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करता नजर आ रहा है।

रीना दत्ता और किरण राव भी रहीं शामिल

आमिर खान की पूर्व पत्नी रीना दत्ता और दूसरी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ उनके अच्छे संबंध पहले भी चर्चा में रहे हैं। शादी के इस खास मौके पर परिवार के सदस्य और बच्चे भी मौजूद रहे, जिसने इस समारोह को और खास बना दिया। आमिर और किरण राव अलग होने के बाद भी अपने बेटे की को-पैरेंटिंग और पेशेवर रिश्ते को बनाए हुए हैं।

दो साल के रिश्ते के बाद लिया बड़ा फैसला

बताया जा रहा है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट पिछले करीब दो वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। शादी को पूरी तरह निजी रखा गया और इसमें केवल चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पहली तस्वीर

शादी की पहली आधिकारिक तस्वीर सामने आते ही फैंस ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। तस्वीर में आमिर और गौरी बेहद सादगीपूर्ण लुक में नजर आ रहे हैं। यह शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में शामिल हो गई है और फैंस लगातार इस नए सफर के लिए दोनों को बधाई दे रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---