---Advertisement---

Women Councillors को ‘भेड़-बकरी’ कहने पर आप का हमला, वीडियो दिखाकर भाजपा और मेयर को किया बेनकाब

By Aditi Pandey

Published :

Follow
AAP attacks BJP and Mayor for calling women councillors sheep and goats

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: आम आदमी पार्टी ने एमसीडी सदन में Women Councillors को भेड़ बकरी कहकर अपमानित करने वाले मेयर राजा इकबाल सिंह के बचाव में उतरी भाजपा को सबूतों के साथ एक्सपोज कर दिया। गुरुवार को ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने भाजपा के मेयर द्वारा सदन में बोले गए अपशब्दों वाले वीडियो को सार्वजनिक कर कहा कि उन्होंने महिला पार्षदों को सदन में सबके सामने भेड़-बकरी बोला था।

यह भी पढ़ें: Jharkhand में कानून व्यवस्था ध्वस्त, हत्या-अपहरण आम, अपराधियों के हौसले बुलंद: सांसद बिद्युत बरण महतो

इसके बाद भी भाजपा इन्कार कर रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हमने तो मेयर का वीडियो दिखा दिया, लेकिन भाजपा अभी तक आतिशी का वह वीडियो नहीं दिखा पाई, जिसे लेकर वह हल्ला मचा रही थी। उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता से पूछा कि वह तो महिला होने की दुहाई दे रही थीं। क्या वह बताएंगी कि महिला पार्षदों को भेड़-बकरी कहना अपमानजनक नहीं है?

“आप” मुख्यालय पर अंकुश नारंग और प्रवीण कुमार के साथ प्रेस वार्ता कर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में कहा था कि वह महिला मुख्यमंत्री हैं, इसलिए उन पर मीम बनाए जाते हैं। जिस दिन मुख्यमंत्री अपनी महिला मुख्यमंत्री होने की दुहाई दे रही थीं, उसी दिन उनकी पार्टी के मेयर राजा इकबाल सिंह ने एमसीडी सदन में सबके सामने दिल्ली की चुनी हुई महिला पार्षदों को ‘‘भेड़ और बकरी’’ कहा। जब आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने इसको लेकर शोर मचाया, तो भाजपा और उनके मेयर ने कहा कि आम आदमी पार्टी वाले झूठ बोल रहे हैं और मेयर ने ‘भेड़-बकरी’ शब्द कभी कहा ही नहीं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास वीडियो सबूत हैं, जिसमें मेयर सदन में बैठकर महिला पार्षदों को भेड़ और बकरी कह रहे हैं। जबकि उनका काम एक गैर-राजनीतिक तटस्थ अभिभावक के तौर पर सदन को चलाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा और इनके दिल्ली प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व इतने बेशर्मी हैं कि ये सीधा पलट गए कि उनके मेयर ने ऐसा कहा ही नहीं और आम आदमी पार्टी झूठ बोल रही है। उन्होंने वीडियो दिखाते हुए कहा कि अब भाजपा की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से पूछा जाए कि उनको अपनी पार्टी के मेयर के विषय में क्या कहना है?

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से भी सवाल किया जाए कि उनको अब अपनी पार्टी के मेयर के विषय में क्या कहना है? हालांकि, मुझे नहीं लगता कि उनसे प्रश्न पूछा जा सकता है क्योंकि वह तो प्रश्नों से बहुत ऊपर निकल गए हैं। वीडियों में साफ सुनाई और दिखाई दे रहा है कि मेयर ने सबके सामने महिला पार्षदों को भेड़ और बकरी कहा।

हमने तो मेयर का वीडियो दिखा दिया लेकिन भाजपा वाले आतिशी का वह वीडियो अभी तक नहीं दिखा पाए हैं, जिसका वे आरोप लगा रहे हैं। वे अभी तक उस आरोप का ऑडियो भी किसी को नहीं सुना पाए हैं कि आतिशी ने गुरु या गुरुओं के विषय में कुछ कहा हो। भाजपा की तरफ से सब सिर्फ हवा-हवाई चल रहा है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आ गई है कि भाजपा वाले झूठ बोल रहे हैं और आज आम आदमी पार्टी ने खुल्लम-खुल्ला वीडियो दिखाकर भाजपा के मेयर की भी असलियत सामने रख दी है। अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से पूछा जाए कि महिला सम्मान के विषय में उनको दिल्ली में क्या कहना है?

इस दौरान एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि “आप” की तरफ से सबूत के तौर पर पेश किया गया वीडियो भाजपा के मेयर और भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। एक तरफ तो भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ सदन के अंदर, जहां मेयर के पद की गरिमा सबसे ज्यादा होती है, वहां इनके मेयर अपनी कुर्सी पर बैठकर महिला पार्षदों यानी महिलाओं को भेड़-बकरी कहते हैं।

अंकुश नारंग ने कहा कि ये वही महिलाएं हैं जिन्होंने भाजपा को दिल्ली के अंदर 70 में से 48 विधानसभा सीटें दी हैं। ये वही महिलाएं हैं जिन्होंने सातों सांसद दिए हैं और ये वही महिलाएं हैं जिन्होंने भाजपा की तीन-तीन बार केंद्र में सरकार बनवाई है। उन्हीं महिलाओं को इनका मेयर भेड़-बकरी कहता है, इसके लिए भाजपा को शर्म आनी चाहिए। आम आदमी पार्टी की तरफ से मांग की कि ऐसे मेयर को अपनी गद्दी पर बैठने का अधिकार नहीं है जो महिलाओं को भेड़-बकरी समझते हों। अगर भाजपा सच में महिलाओं का सम्मान करती है, तो मेयर को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करना चाहिए।

वहीं, एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि जिस दिन आम आदमी पार्टी ने मेयर के इस बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया था और दिल्ली की महिला पार्षद उनके ऑफिस के सामने भेड़-बकरी लेकर पहुंची थीं और कहा था कि उनकी तुलना भेड़-बकरी से न की जाए, उस समय मेयर ने इस बात से पूरी तरह इनकार कर दिया था कि उन्होंने ऐसा कुछ कहा है।

प्रवीण कुमार ने कहा कि आज हमारे पास सबूत हैं और वीडियो के माध्यम से सबको सबूत मिल चुका है। “आप” भाजपा से पूछना चाहते हैं कि क्या अब वह अपने मेयर को बर्खास्त करेगी या महिलाओं को इसी तरह प्रताड़ित करती रहेगी? उन्होंने कहा कि जहां पर भी महिलाओं के खिलाफ काम होता है या महिलाओं से दुर्व्यवहार होता है, वहां भाजपा के नेता का नाम जरूर आता है। मेयर के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि अब तो सबूत भी मौजूद हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---