झारखंड शराब घोटाला में एसीबी ने वाणिज्यकर आयुक्त अमित कुमार को पूछताछ के लिए किया तलब

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले की जांच तेज़ हो गई है। इसी क्रम में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी और वर्तमान में वाणिज्यकर आयुक्त अमित कुमार को पूछताछ के लिए तलब किया है।

यह भी पढे : टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास: भूमि मापी शुरू, अतिक्रमण चिन्हित

Sunrise Enclave

एसीबी ने उन्हें गुरुवार को समन जारी किया है, जिसके तहत उन्हें शुक्रवार को जांच में शामिल होना है। माना जा रहा है कि इस पूछताछ से घोटाले से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।

एसीबी सूत्रों के अनुसार, इससे पहले इस मामले में आईएएस मुकेश कुमार, आईएएस मनोज कुमार, जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और रामगढ़ के डीसी फैज अहमद मुमताज से पूछताछ की जा चुकी है।

अबतक की जांच में यह सामने आया है कि जब अमित कुमार उत्पाद विभाग में आयुक्त पद पर थे, उस दौरान “विजन” और “मार्शन” नाम की कंपनियों में से एक ने फर्जी बैंक गारंटी प्रस्तुत की थी। इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी, जिससे अब सवाल उठ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इस घोटाले में एसीबी ने पूर्व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के तत्कालीन सचिव विनय चौबे सहित 13 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---