Advertisement 2

बोलानी रेलवे साइडिंग में दो हाईवा की टक्कर से हुआ हादसा, चालक बाल-बाल बचा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बोलानी रेलवे साइडिंग में दो हाईवा की टक्कर से हुआ हादसा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट – संजय सिन्हा): बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी साइडिंग में बीते शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे दो हाईवा आपाधापी में एक-दूसरे से टकरा गए। इस टक्कर में हाईवा चालक बाल-बाल बच गया। चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़े : Jharkhand Weather Alert : अगले 3 घंटे में इन जिलों में वज्रपात और बारिश की चेतावनी

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त हाईवा बोलानी थाना क्षेत्र स्थित आर्या स्टील प्लांट से प्लेट मटेरियल लेकर बोलानी रेलवे साइडिंग में शिफ्टिंग कार्य में लगा हुआ था। साइडिंग में जल्दबाजी के कारण आगे-पीछे करने के क्रम में दोनों हाईवा आपस में भिड़ गए।

जानकारों के मुताबिक, जब भी आर्या स्टील प्लांट से माल ढुलाई का काम रेलवे साइडिंग तक होता है, तो कंपनी द्वारा पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं की जाती। यदि समय पर पर्याप्त सुरक्षा गार्ड मौजूद होते, तो शायद यह दुर्घटना नहीं घटती।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version