---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

Achievers Meet 2026: मधुसूदन पब्लिक स्कूल में CBSE 10वीं-12वीं के टॉपर्स का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

By Riya Kumari

Published :

Follow
Achievers Meet 2026: मधुसूदन पब्लिक स्कूल में CBSE 10वीं-12वीं के टॉपर्स का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर: मधुसूदन पब्लिक स्कूल एवं मधुसूदन उच्च विद्यालय, आसनतलिया, चक्रधरपुर में सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में ‘अचीवर्स मीट–2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया।

यह भी पढे : दुबिल माइंस आंदोलन: सांसद जोबा माझी ने आंदोलनरत ग्रामीणों से की मुलाकात, जल्द होगी त्रिपक्षीय वार्ता

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खुशेंद्र सोनकेशरी (डिप्टी डायरेक्टर, सोशल सिक्योरिटी सेल, कोल्हान, चाईबासा), विद्यालय के चेयरमैन बलराज कुमार हिंदवार तथा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का स्वागत किया।

विद्यालय के चेयरमैन बी.के. हिंदवार ने मुख्य अतिथि को शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य के. नागराजू और एमएसएम के प्राचार्य प्रशांत कुमार तिवारी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की उपलब्धियों और विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन की जानकारी साझा की।

राज्य में तीसरा स्थान पाने वाले राज महतो हुए सम्मानित

मुख्य अतिथि ने विद्यालय के विज्ञान संकाय के टॉपर, कोल्हान टॉपर एवं झारखंड में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले राज महतो को स्मृति-चिह्न और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का मूल मंत्र निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

मेधावी विद्यार्थियों को मिली सम्मान राशि

सम्मान समारोह में विभिन्न श्रेणियों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

  • राज महतो (12वीं विज्ञान टॉपर) को ‘श्याम सुंदर महतो स्मृति पुरस्कार’ के तहत ₹20,000 की सम्मान राशि दी गई।
  • राजा प्रधान (12वीं कला संकाय टॉपर) को ₹10,000 प्रदान किए गए।
  • मरीषा सिन्हा (10वीं विद्यालय टॉपर) को ₹10,000 की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया।
  • प्रेरणा प्रधान को ‘सरस्वती देवी स्मृति पुरस्कार’ तथा नीलम कुमारी को ‘मंदोदरी देवी स्मृति पुरस्कार’ के तहत ₹5,000-₹5,000 की सम्मान राशि दी गई।
  • एमएसएम विद्यालय की टॉपर श्रेयसी प्रधान को भी ₹5,000 का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • प्रखर मौली को JEE Main 2026 में 96.25 पर्सेंटाइल हासिल करने पर विद्यालय की ओर से ₹10,000 की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया।

सभी अतिथियों और शिक्षकों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम के अंत में एमएसएम के उप-प्राचार्य बसंत कुमार महतो ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर मधुसूदन महतो एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष सच्चिदानंद राम, सचिव लक्ष्मण महतो, सह सचिव गणेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश महतो, नागेश्वर प्रधान, खिरोद महतो, शिवचरण महतो, प्रवीर प्रमाणिक, विनोद भगेरिया, दिलीप महतो, वीरेंद्र कुमार महतो, बुधराम महतो, प्रदीप महतो, जन्मजय महतो, विनय मिश्रा, उप-प्राचार्या आरती कोड़वार, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार चक्रवर्ती सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन जगदीश जामुदा, के.एल. नारायण, साम्पा घोषाल और तनुजा नायक ने संयुक्त रूप से किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version