---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

एमजीएम में 3 एसी लगेंगे मरीजों को मिलेगी राहत

By Riya Kumari

Published :

Follow
एमजीएम में 3 एसी लगेंगे मरीजों को मिलेगी राहत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गर्मी से परेशान मरीजों को जल्द राहत मिलेगी। इसके लिए इमरजेंसी में जल्द ही तीन अन्य एसी लगाए जाएंगे। कई दिनों से भीषण गर्मी के कारण इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर इलाज करा रहे मरीज परेशान थे। इसको देखते हुए वहां चार स्टैंड फैन मरीजों के लिए लगा दिए गए, हालांकि भीषण गर्मी में यह नाकाफी था और मरीज पसीने से तरबतर हो रहे थे।

यह भी पढे : RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला मामला: फरार आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए निर्णय लिया गया कि इमरजेंसी में तीन और एसी लगाए जाएंगे। इस एसी के लिए बुधवार को केबल लगाने का काम शुरू कर दिया गया और एक-दो दिनों में एसी लग जाएगा। हालांकि एसी नया नहीं है, बल्कि एमजीएम अस्पताल साकची में शिफ्ट होने के पहले खोले गए थे। ये एसी गैस वाले है, इनमें पानी की खपत नहीं होगी। इमरजेंसी में पहले से दो एसी लगे हैं, लेकिन दोनों प्लांट से जुड़े हैं और वे काम नहीं करते। अब इस तीन एसी के लगने से मरीजों को राहत मिलेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version