Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Action on Piracy- Telegram App: पायरेटेड कंटेंट पर केंद्र सख्त, टेलीग्राम को नोटिस; 3,100 से ज्यादा चैनल चिन्हित

By Riya Kumari

Published :

Follow
Action on Piracy- Telegram App: पायरेटेड कंटेंट पर केंद्र सख्त, टेलीग्राम को नोटिस; 3,100 से ज्यादा चैनल चिन्हित
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पायरेटेड फिल्मों और वेब सीरीज के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram को नोटिस भेजकर प्लेटफॉर्म पर चल रहे अवैध कंटेंट को हटाने का निर्देश दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह कार्रवाई तब की जब कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने शिकायत की कि उनकी फिल्में और वेब सीरीज बिना अनुमति के टेलीग्राम चैनलों पर शेयर की जा रही हैं। जांच में ऐसे 3,100 से अधिक टेलीग्राम चैनलों की पहचान की गई है, जो पायरेटेड कंटेंट फैलाने में शामिल बताए गए हैं।

यह भी पढे : Instagram Down: कई यूजर्स के लिए नहीं खुल रहा ऐप, लोडिंग और मैसेजिंग में आ रही दिक्कत

OTT प्लेटफॉर्म की शिकायत के बाद कार्रवाई

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

रिपोर्ट के अनुसार, कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे JioCinema और Amazon Prime Video ने सरकार से शिकायत की थी कि उनके कॉपीराइट वाले कंटेंट को टेलीग्राम पर अवैध रूप से शेयर किया जा रहा है। इसके बाद सरकार ने मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू की।

3 घंटे में कंटेंट हटाने का निर्देश

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने Telegram को निर्देश दिया है कि चिन्हित चैनलों और उनसे जुड़े कंटेंट को तीन घंटे के भीतर हटाया जाए। सरकार ने यह नोटिस सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत जारी किया है।

3,142 चैनलों पर अवैध कंटेंट का आरोप

जांच में सामने आया कि 3,142 टेलीग्राम चैनल फिल्मों, टीवी शो और वेब सीरीज जैसे कॉपीराइट कंटेंट को बिना अनुमति के साझा कर रहे थे। इन चैनलों पर हजारों लिंक के जरिए पायरेटेड सामग्री उपलब्ध कराई जा रही थी।

डिजिटल पाइरेसी पर सरकार की सख्ती

सरकार का कहना है कि ऑनलाइन पाइरेसी से फिल्म और मनोरंजन उद्योग को बड़ा नुकसान होता है। इसलिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अवैध कंटेंट पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Telegram पर पायरेटेड फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर केंद्र सरकार की यह कार्रवाई डिजिटल पाइरेसी पर बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इससे आने वाले समय में ऐसे चैनलों और प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी और सख्त होने की संभावना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator