सड़क के किनारे होने वाले अतिक्रमण को हटाने हेतु उड़न दस्ता दल के द्वारा कार्रवाई किया गया

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्रांतर्गत सड़क सुरक्षा बैठक में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के आदेशानुसार सड़क के किनारे होने वाले अतिक्रमण को हटाने के साथ – साथ जुर्माना अधिरोपित करने हेतु विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देशानुसार विभिन्न क्षेत्रों में उड़न दस्ता दल के द्वारा कार्रवाई किया गया.

जिसमे साकची जलेबी लाइन, ट्रांसपोर्ट एवं कालीमाटी क्षेत्र में कुल 6 लोगो से बिना ट्रेड लाइसेंस एवं अतिक्रमण करने वालो पर करवाई करते हुए कुल 21500 रुपए जुर्माना वसूल किया गया. नगर प्रबंधक रवि भारती  के नेतृत्व में उड़न दस्ता दल में प्रभारी कर दारोगा एम के एल दास, क्षेत्रीय राजस्व कर्मी प्रकाश भगत, बिनोद तिवारी, कृष्णा राम, गणेश राम सामिल रहे.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---