बेडरोल कर्मी ड्रेस नहीं पहनेंगे तो कार्रवाई

By Riya Kumari

Published :

Follow
बेडरोल कर्मी ड्रेस नहीं पहनेंगे तो कार्रवाई

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  टाटानगर से विभिन्न मार्गों पर चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों को बेडरोल देने वाले कर्मचारी ड्रेस नहीं पहनते हैं। चक्रधरपुर रेल मंडल की औचक जांच में यह मामला सामने आया है। ड्यूटी के दौरान ड्रेस नहीं पहनने के मामले को रेलवे ने गंभीरता से लिया है। इसे लेकर मंडल रेल प्रशासन ने दिल्ली की एजेंसी को पत्र भेजकर कर्मचारियों को ड्रेस में ड्यूटी कराने का निर्देश दिया है।

यह भी पढे : यात्री सुविधा व ढुलाई में 13 सौ करोड़ होंगे खर्च

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

रेलवे नियमों का पालन नहीं करने पर सेवा शर्तों के तहत कार्रवाई के साथ अनुबंध भी रद्द किया जा सकता है। ट्रेनों में कार्यरत कर्मचारियों की ड्रेस और अनुशासन के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जानकारों के अनुसार, 24 अगस्त को रेलवे की औचक जांच के दौरान कोच में ड्यूटी कर रहे बेडरोल कर्मचारी बिना ड्रेस के मिले थे। अन्य ट्रेनों में जांच कराने पर भी कर्मचारियों के निर्धारित ड्रेस में नहीं रहने की पुष्टि हुई। रेलवे के अनुसार, बेडरोल कर्मचारियों को ड्रेस में ही काम करना होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---