---Advertisement---

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज 43 साल की हो गई हैं,जानिए कैसे रहा उनका बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Priyanka-Chopra

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज 43 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर उनके करीबी दोस्त और दुनिया भर के सितारों ने प्रियंका को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर भी फैन्स ने ढेरो शुभकामनाएं भेजी हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने पहले अपनी मेहनत से हिंदी फिल्मों में नाम कमाया और फिर विदेशों में भी अपनी एक्टिंग जलवा बिखेरा है। आज प्रियंका को एक ग्लोबल स्टार के तौर पर देखा जाता है।

उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर बरेली से निकलीं प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन गई हैं। मॉडलिंग, फिर मिस वर्ल्ड का खिताब, उसके बाद बॉलीवुड में डेब्यू और फिर इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस और कई अवॉर्ड्स। उसके बाद सीधे टिकट टू हॉलीवुड। किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है प्रियंका चोपड़ा की असल जिंदगी। इस मौके पर वो अपने पति निक जोनस के साथ एंजॉय कर रही हैं। जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कैसी रही प्रियंका की जर्नी।

मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीता

साल 2000 में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और यहीं से उनका बॉलीवुड सफर भी शुरू हुआ। उन्होंने कई सफल फिल्में कीं। साल 2004 में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ऐतराज में नेगेटिव रोल निभाया, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई। 2008 में आई फिल्म फैशन के लिए प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। उन्होंने पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने लॉस एंजिल्स से एक एजेंट को हायर किया था जिसने प्रियंका को तैयार किया था?

साल 2012 में उन्हें अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय संगीत एल्बम ‘इन माई सिटी’ मिला। आपको बता दें कि यह एल्बम प्रियंका चोपड़ा का पहला सिंगिंग डेब्यू भी था। इसके बाद, वह साल 2013 में रैपर पिटबुल के साथ सिंगल ‘एक्सॉटिक’ में नज़र आईं। बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने डिज़्नी की एनिमेटेड फ़िल्म ‘प्लेन्स’ में ईशानी नाम के एक किरदार को भी अपनी आवाज़ दी थी। इसके बाद, साल 2015 में, प्रियंका ने अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ में एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश की भूमिका निभाई और हॉलीवुड में कदम रखा। इस सीरीज़ के साथ, प्रियंका किसी अमेरिकी ड्रामा सीरीज़ में मुख्य किरदार निभाने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला भी बनीं। वह 2016 में पीपल्स चॉइस अवार्ड जीतने वाली पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्री भी बनीं। इसी साल, प्रियंका को भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

हॉलीवुड सितारों के साथ फ़िल्में

क्वांटिको के बाद, प्रियंका को अन्य हॉलीवुड फ़िल्मों के भी प्रस्ताव मिले। उन्होंने ‘बेवॉच’ में ड्वेन जॉनसन (द रॉक) और ज़ैक एफ्रॉन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। इस फिल्म में वह एक खलनायिका की भूमिका में नज़र आईं। प्रियंका ने फिल्म ‘इज़ंट इट रोमांटिक’ (2019) में इसाबेल की भूमिका निभाई। यह एक सहायक भूमिका थी। इसके बाद, प्रियंका ने ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस’ में सती की भूमिका निभाई। यह फिल्म 22 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। प्रियंका ‘ए किड लाइक जेक’ में भी एक छोटी सी भूमिका में नज़र आईं। इस फिल्म में ब्रिटिश-अमेरिकी अभिनेता आसिफ मांडवी ने प्रियंका के पति की भूमिका निभाई थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version