Dr Abhishek Child Care

भीड़ के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, तीन एक्सप्रेस ट्रेनों में जुड़े अतिरिक्त कोच मार्च तक

By Aditi Pandey

Published :

Follow
additional coaches to be added to three express train रेलवे
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने तीन प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था मार्च माह तक प्रभावी रहेगी, जिससे सफर के दौरान यात्रियों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें: Jharkhand में जमीन घोटालों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से ठोस कार्रवाई का जवाब तलब

सबसे पहले 19608/19607 मंदार जंक्शन–कोलकाता–मंदार जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस में एक एसी टू-टियर कोच जोड़ा जाएगा। यह ट्रेन दो मार्च से 30 मार्च तक मंदार जंक्शन से और पांच मार्च से दो अप्रैल तक कोलकाता से चलेगी। अतिरिक्त कोच जुड़ने के बाद यह ट्रेन कुल 22 डिब्बों के साथ परिचालित होगी।

इसी तरह 12988/12987 अजमेर–सियालदह–अजमेर एक्सप्रेस में एक एसी फर्स्ट क्लास कोच अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। यह सुविधा एक मार्च से 31 मार्च तक अजमेर से और दो मार्च से एक अप्रैल तक सियालदह से प्रस्थान करने वाली ट्रेनों में लागू रहेगी। इस ट्रेन में भी कुल 22 कोच रहेंगे।

वहीं 12495/12496 बीकानेर–कोलकाता–बीकानेर एक्सप्रेस में एक एसी थ्री-टियर और एक स्लीपर क्लास कोच अतिरिक्त रूप से लगाए जाएंगे। यह व्यवस्था पांच मार्च से 26 मार्च तक बीकानेर से और छह मार्च से 27 मार्च तक कोलकाता से चलने वाली सेवाओं पर लागू होगी। इस ट्रेन की कुल कोच संख्या भी 22 होगी।

रेलवे का कहना है कि यह कदम त्योहार और छुट्टियों के दौरान संभावित भीड़ को ध्यान में रखकर उठाया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator