धनबाद होकर चलने वाली राजधानी समेत अन्य ट्रेनों में जोड़े जायेंगे अतिरिक्त कोच

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : धनबाद में गर्मी की छुट्टी व लगन के सीजन में ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है. अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है. यात्री अपने टिकट को कंफर्म कराने के लिए परेशान हैं. ऐसे में रेलवे ने धनबाद होकर चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की घोषणा की है. हावड़ा और सियालदह राजधानी के साथ ही भागलपुर-रांची एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जुड़ेगा.

आज यानी 27 मई को 12301 हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी व एक सेकेंड एसी, 12313 सियालदह-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में थर्ड एसी व एक सेकेंड एसी का अतिरिक्त कोच जुड़ेगा. 13404 भागलपुर-रांची एक्सप्रेस में थर्ड एसी व स्लीपर और 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी व स्लीपर कोच जोड़ा जायेगा. 28 मई को ट्रेन संख्या 12313 सियालदह-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में थर्ड एसी जोड़ा जायेगा.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---