---Advertisement---

चक्रधरपुर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त अभियान

By Riya Kumari

Published :

Follow
चक्रधरपुर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त अभियान

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : 12 मई सोमवार को चक्रधरपुर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त अभियान लगातार जारी है। शहर के पवन चौक और असलम चौक क्षेत्र में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी बिजय कुमार हासदा एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की गई।

यह भी पढे : नवल टाटा हॉकी अकादमी ने जमशेदपुर में समर कैंप 2026 का शुभारंभ किया

अभियान के दौरान कई दुकानों, ठेलों और अस्थायी ढांचों को हटाया गया, ताकि मुख्य सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुचारु, सुरक्षित और जाममुक्त बनी रहे। प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही लोगों से स्वयं आगे आकर अतिक्रमण हटाने और नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

कार्रवाई के दौरान पार्षद प्रतिनिधि असरफ़ खान ने कहा कि नगर परिषद को अतिक्रमणकारी दुकानदारों को चिन्हित कर व्यवस्थित रूप से दुकान उपलब्ध करानी चाहिए। इसके बदले दुकानदार नगर परिषद को किराया देंगे, जिससे एक ओर लोगों का रोजगार सुरक्षित रहेगा, वहीं दूसरी ओर नगर परिषद के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

प्रशासन का कहना है कि यह अभियान शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ और यातायात जाम से मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---