---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

कांड्रा में अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कोयला लदे चार वाहन जब्त

By Riya Kumari

Published :

Follow
कांड्रा में अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कोयला लदे चार वाहन जब्त

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला-खरसावां: जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन विभाग एवं कांड्रा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कांड्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर टोल प्लाजा में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया।

यह भी पढे : ग्राम सभा अधिकारों की अनदेखी का आरोप, संयुक्त ग्राम सभाओं ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

जांच के दौरान टीम ने कोयला खनिज से लदे चार वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की। संबंधित वाहनों के चालकों से खनिज परिवहन से जुड़े वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

इसके बाद खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए JH05AU6616, JH05DE1017, JH05DN1016 और JH05DE6826 नंबर के चारों वाहनों को जब्त कर लिया। सभी वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से कांड्रा थाना परिसर में रखा गया है।

जिला खनन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अवैध खनिज परिवहन में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ खनन एवं अन्य संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अवैध खनन पर प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति

उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, खनिज भंडारण और अवैध परिवहन को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लोगों से सहयोग की अपील

प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं अवैध खनन, खनिज भंडारण या अवैध परिवहन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सूचना मिलने पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और राजस्व की हानि रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---