---Advertisement---

जनगणना कार्य को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, चार्ज पदाधिकारियों को वितरित हुई जनगणना किट

By Riya Kumari

Published :

Follow
जनगणना कार्य को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, चार्ज पदाधिकारियों को वितरित हुई जनगणना किट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले में आगामी जनगणना कार्य को सफल, सुचारू और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उपायुक्त के निर्देश पर जिले के सभी चार्ज पदाधिकारियों के बीच आधिकारिक जनगणना किट का वितरण किया गया।

यह भी पढे : भाजपा का बढ़ता जनविश्वास प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और संगठन शक्ति का परिणाम : अमरप्रीत सिंह काले

पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को उपलब्ध कराई जाएगी किट

प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई जनगणना किट को संबंधित चार्ज पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में नियुक्त पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजर्स) और प्रगणकों (इन्यूमरेटर्स) के बीच आवश्यकता अनुसार वितरित करेंगे। इसका उद्देश्य जनगणना कार्य को व्यवस्थित, प्रभावी और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करना है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक

अपर उपायुक्त Jaivardhan Kumar ने अपने कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्य की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी चार्ज पदाधिकारियों, पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

घर-घर जाकर जुटाई जाएगी सही जानकारी

बैठक में कहा गया कि जनगणना के दौरान प्रत्येक परिवार और व्यक्ति से जुड़ी जानकारी का शत-प्रतिशत सही संकलन सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। फील्ड में कार्यरत प्रगणकों को घर-घर जाकर अद्यतन और सही जानकारी एकत्रित करने तथा सभी विवरणों को सावधानीपूर्वक दर्ज करने का निर्देश दिया गया।

वहीं पर्यवेक्षकों और चार्ज पदाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और आंकड़ों के सतत सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश

सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर जनगणना कार्य पूरा करने, आम लोगों के साथ समन्वय और शालीन व्यवहार बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की डाटा त्रुटि मिलने पर उसका त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया गया।

इस मौके पर अपर जिला जनगणना पदाधिकारी कमलेश कुमार दास, जिला समन्वयक अर्जुन राम समेत जनगणना कोषांग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version