---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

महिला विवि में पीजी वोकेशनल कोर्सेज में एडमिशन शुरू, 20 जुलाई तक करें आवेदन

By Riya Kumari

Published :

Follow
महिला विवि में पीजी वोकेशनल कोर्सेज में एडमिशन शुरू, 20 जुलाई तक करें आवेदन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा कैंपस में सत्र 2026-28 के पीजी वोकेशनल कोर्सेज में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्राएं चांसलर पोर्टल के माध्यम से इन रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन की विंडो दो जुलाई 2026 से खुल गई है।

यह भी पढे : Railway ALP Medical Test 2026: लोको पायलट बनने के लिए मेडिकल टेस्ट में किन पैरामीटर्स पर होना होगा फिट? जानें पूरी डिटेल

अंतिम तिथि 20 जुलाई शाम पांच बजे तक है। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदनों की जांच के बाद पहली चयन सूची 22 जुलाई को जारी की जाएगी। चयनित छात्राओं के दस्तावेजों का सत्यापन 23 से 25 जुलाई तक होगा।

सफल सत्यापन के बाद चयनित छात्राएं 27 से 31 जुलाई तक शुल्क जमा करके नामांकन पूरा कर सकेंगी। सीटें खाली रहने पर दूसरी चयन सूची 27 जुलाई को ही जारी कर दी जाएगी। दूसरी सूची के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27-28 जुलाई को और फीस जमा 29 से 31 जुलाई तक होगी। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एक अगस्त 2026 को ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नए सत्र की नियमित कक्षाएं तीन अगस्त से शुरू होंगी।

हॉस्टल में दाखिले को 15 जुलाई तक आवेदन

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा कैंपस ने हॉस्टल प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। विश्वविद्यालय की छात्राओं को सूचित किया गया है कि हॉस्टल प्रवेश फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध है। नवनामांकित स्नातक छात्राएं वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरें और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ बिष्टूपुर कैंपस स्थित सीवी रमन हॉस्टल में जमा कर सकती हैं। आवेदन पत्र के साथ 200 रुपये का मूल चालान संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेगी। समय सुबह 11.30 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक रहेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version