---Advertisement---

दिल्ली के बाद पंजाब, गुजरात और हरियाणा में भी ‘आप’ प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी सुनीता केजरीवाल-आतिशी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/दिल्ली( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : सुनीता केजरीवाल दिल्ली और देश के लोगों से अरविंद केजरीवाल जी के लिए आशीर्वाद माँगने और ‘आप’ लोकसभा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने उतरेंगी। वरिष्ठ आप नेता और दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस के ज़रिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, सुनीता केजरीवालशनिवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में मेगा रोड शो के साथ प्रचार की शुरुआत करेंगी और 28 अप्रैल को पश्चिमी दिल्ली में मेगा रोड शो के साथ जनता से अरविंद केजरीवाल जी के लिए आशीर्वाद माँगेंगी। वो दिल्ली के बाद पंजाब, गुजरात और हरियाणा में भी ‘आप’ प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी।

आतिशी ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ़्तार करने का भाजपा का दाव सौ प्रतिशत उल्टा पड़ गया है। पूरे देश में जनता केजरीवाल जी की गिरफ़्तारी का विरोध कर रही है और वोट से गिरफ़्तारी का जबाव देगी। उन्होंने कहा कि, भाजपा जान ले- दिल्ली,पंजाब और पूरे देश के लोग अरविंद केजरीवाल जी के साथ खड़े है; जनता केजरीवाल जी को अपना आशीर्वाद और ‘आप’ को वोट ज़रूर देगी।

आतिशी ने कहा कि, लोकसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद, आचार संहिता लगने के तुरंत बाद भाजपा शासित केंद्र सरकार और उनके राजनीतिक हथियार ईडी ने दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को गिरफ़्तार कर लिया गया। उन्हें चुनाव की घोषणा से पहले इसलिए गिरफ़्तार किया गया क्योंकि भाजपा को अरविंद केजरीवाल जी से डर लगता है। भाजपा ये नहीं चाहती थी कि अरविंद केजरीवाल जी चुनावी मैदान में उतरे। इसलिए उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि, मैं भाजपा को ये बताना चाहती हूँ कि उनका ये दाव सौ प्रतिशत उल्टा पड़ गया है। चाहे दिल्ली-पंजाब हो या देश के बाक़ी हिस्से हो वहाँ आम जनता अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ़्तारी का विरोध कर रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तानाशाही का विरोध कर रही है, लोकतंत्र पर इस हमले का विरोध कर रही है और लोग एक स्वर में कह रहे है कि हम अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ़्तारी का जबाब अपने वोट से देंगे। आतिशी ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ़्तारी के विरोध में, अरविंद केजरीवाल जी के लिए आशीर्वाद माँगने और ‘आप’ प्रत्याशियों के लिए वोट माँगने के लिए अरविंद केजरीवाल जी की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल जी ख़ुद प्रचार में उतरेंगी। वो दिल्ली के लोगों से, पंजाब के लोगों से, गुजरात के लोगों से, हरियाणा के लोगों से अरविंद केजरीवाल जी के लिए आशीर्वाद माँगेंगी।

उन्होंने कहा कि, कल 27 अप्रैल से सुनीता केजरीवाल जी द्वारा प्रचार की शुरुआत पूर्वी दिल्ली से होगी। वो कल पूर्वी दिल्ली में रोड शो करेंगी और अरविंद केजरीवाल जी के लिए पूर्वी दिल्ली के लोगों से आशीर्वाद माँगेगी। 28 अप्रैल को सुनीता केजरीवाल जी पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगी और अरविंद केजरीवाल जी के लिए लोगों से आशीर्वाद माँगेंगी। आतिशी ने कहा कि, मैं भाजपा को ये बताना चाहती हूँ कि दिल्ली, पंजाब और पूरे देश के लोग अरविंद केजरीवाल जी के साथ खड़े है, अरविंद केजरीवाल जी के गिरफ़्तारी के विरोध में खड़े है और उन्हें अपना आशीर्वाद ज़रूर देंगे, आम आदमी पार्टी को वोट ज़रूर देंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version