Dr Abhishek Child Care

कराची-लाहौर के बाद अब रावलपिंडी में ब्लास्ट, डरे हुए हैं लोग, धुआं-धुआं हुआ पाकिस्तान

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क; भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान के लाहौर में भीषण धमाके की रिपोर्ट है। जियो टीवी और समाचार एजेंसी रॉयटर्स के एक चश्मदीद के हवाले से इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के पूर्वी शहर लाहौर में गुरुवार सुबह एक विस्फोट की आवाज सुनी गई है। एक दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे, जिनमें दर्जनों आतंकियों के मारे जाने की रिपोर्ट है।

सुबह-सुबह लाहौर एयरपोर्ट के पास ताबड़तोड़ एक के बाद एक तीन धमाके हए. धमाकों गूंज से लोगों की थमी सांसे थम गईं। पूरे शहर में सायरन बजने लगे। लोग डर के मारे घर से बाहर भाग आए। दरअसल, लाहौर के वाल्टन एयरपोर्ट के पास गोपाल नगर और नसीराबाद इलाकों में कई धमाके सुने गए। लोगों ने बताया कि उन्हें धुएं का गुबार दिखाई दिया।

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तानी हुक्मरानों के पांव के नीचे से जमीन छीन ली है। पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर बने आतंकियों के 9 ठिकाने तबाह कर दिए हैं। इनमें से 4 पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में थे, जबकि 5 पीओके में. भारत ने अपने 25 मिनट के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज़बुल मुजाहिद्दीन के लॉन्च पैड को मिट्टी में मिला दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version