सोशल संवाद / बड़बिल(रिपोर्ट-संजय सिन्हा): बड़बिल तहसील के बोलानी टाउनशिप क्षैत्रो मे दो स्थानो से बहुड़ा रथयात्रा निकाली गई। जिसमे उमड़ा श्रद्दालुओं का हुजूम। बोलानी मुख्य मार्केट निकट लक्ष्मी मंडप स्थित मौसी बाड़ी एवं शांतिनगर स्थित मौसीबाड़ी मे ,9दिनो रहने के पश्चात बड़े भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा के साथ जगन्नाथ महाप्रभू लौटे अपने धाम।

यह भी पढ़े : राहुल बोले- धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें
भक्तों ने श्रद्दा भक्ति से खीचा डोर। लगातार बारिश होने के बाद भी भक्तों के उत्साह मे कमी नही हुई और भक्तों ने रस्सी खीचते चले।पुरा क्षेत्र जय जगन्नाथ के जयकारों से गुंजायमान होता रहा।बहुड़ा यात्रा के समय विभिन्न स्थानो पर श्रद्दालुओं द्वारा भोग प्रसाद चढ़ाया गया।देर रात्रि तक रथ विष्णु मंदिर एवं जगन्नाथ मंदिर पहुंचा।









