Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

साक्षी की ह*या के बाद बोले पिता…’वो वकील बनना चाहती थी’

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने 16 वर्षीय एक लड़की साक्षी की 16 से अधिक बार चाकू से वार कर और फिर पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। इस हत्याकांड के दौरान गली से गुजरे राहगीरों ने आरोपी को रोकने की कोशिश तक नहीं की। इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल के बाद अब लोगों में काफी रोष है।

दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोपी 20 वर्षीय मोहम्मद साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित अपनी बुआ के घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि साक्षी और साहिल दोनों इस महीने की शुरुआत तक करीब दो साल से रिलेशन में थे। हालांकि, लड़की के माता-पिता ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि अपराध के पीछे साम्प्रदायिक एंगल नहीं था।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मृतका साक्षी अपने माता-पिता और 10 वर्षीय भाई के साथ घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर रहती थी। उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं और उसकी मां गृहिणी है। उसके पिता ने कहा कि साक्षी वकील बनना चाहती थी।अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग करते हुए साक्षी के माता-पिता ने आरोपी के लिए मृत्युदंड की मांग की। उन्होंने कहा कि न तो साक्षी ने और न ही उसके दोस्तों ने उन्हें साहिल के बारे में बताया था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator