समाचार

ईडी द्वारा 5वें समन के जारी होने के बाद केजरीवाल उससे बचने के लिए एक और नया बहाना सोच रहे होंगे – वीरेन्द्र सचदेवा

सोशल संवाद/दिल्ली( रिपोर्ट  सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ई.डी. के समन से छिपते भाग रहे हैं उसे देखते हुए एक बार हम फिर यही उम्मीद कर रहे हैं कि ईडी द्वारा 5वें समन जारी होने के बाद केजरीवाल समन से बचने के लिए एक और नया बहाना सोच रहे होंगे। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री खुद एक संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं और पिछले चार समन में नए-नए बहाने बनाकर बचने की कोशिश कर उन्होंने संविधान का भी मजाक बनाया है।उन्होंने कहा कि केजरीवाल को कानूनी प्रक्रिया से भागना नहीं चाहिए बल्कि उन्हें भी अपने कुछ अन्य इंडी साथियों की तरह ईडी के सामने उपस्थित होना चाहिए और ईडी  का सामना कर जांच में सहयोग देना चाहिए।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल की स्थिति ईडी नोटिस से छिपते छिपाते भाग रहे किसी आर्थिक भगौड़े जैसी हो गई है। असल में अरविंद केजरीवाल जानते हैं कि ई.डी. द्वारा की गई जांच से यह साफ हो गया है कि वह शराब घोटाले के पीछे मुख्य साजिशकर्ता हैं और घोटाले का पैसा उन तक पहुंचा है। इसलिए अब केजरीवाल जितना संभव हो सके जांच से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

13 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

13 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

14 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

14 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

14 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago