Dr Abhishek Child Care

कल की गिरावट के बाद सेंसेक्स 1135 अंक चढ़कर बंद:74200 के पार पहुंचा, निफ्टी में 374 अंक की तेजी; जापान का बाजार 6% चढ़ा

By Nidhi Mishra

Published :

Follow
After yesterday's fall, Sensex closed up by 1135 points:
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : कल की 3% की गिरावट के बाद शेयर बाजार में आज 8 अप्रैल को तेजी रही। सेंसेक्स 1135 अंक या 1.55% चढ़कर 74,273 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 374 अंक या 1.69% की तेजी रही, ये 22,535 के स्तर पर बंद हुआ है।आज के कारोबार में मीडिया, रियल्टी और सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी दिखी। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 4.72% चढ़ा। वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक और रियल्टी इंडेक्स करीब 2.50% चढ़े। FMCG, आईटी और ऑटो में करीब 2% की तेजी रही।

ये भी पढ़े :सेंसेक्स 2226 अंक 73,137 के स्तर पर बंद:निफ्टी 3.24% गिरा, मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा 6.75% टूटा; एशियाई बाजार 10% तक गिरे

बाजार के चढ़ने के 3 कारण :

  • 1. एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 6% चढ़कर बंद हुआ। वहीं हॉन्गकॉन्ग के इंडेक्स में 1.51% की तेजी रही।
  • 2.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि कई देश टैरिफ पर बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। इससे ट्रेड वॉर टेंशन थोड़ी कम हुई है।
  • 3. निफ्टी 50 और सेंसेक्स के चार्ट ओवरसोल्ड RSI लेवल दिखा रहे थे। इससे शॉर्ट-कवरिंग और नई खरीदारी की उम्मीद पहले से थी।

कल सेंसेक्स 2226 अंक और निफ्टी 742 अंक गिरा था

7 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में साल की दूसरी बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स 2226 अंक (2.95%) गिरकर 73,137 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 742 अंक (3.24%) की गिरावट रही, ये 22,161 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले 4 जून 2024 को बाजार 5.74% गिरा था।

शेयर बाजार में बिकवाली से निवेशकों की वेल्थ करीब 15 लाख करोड़ रुपए घट गई है। शुक्रवार, 4 अप्रैल को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का ओवरऑल मार्केट कैप 404 लाख करोड़ रुपए था, जो सोमवार को बाजार बंद होने के बाद लगभग 389 लाख करोड़ रुपए रह गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version