दानापुर में कल 22 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली:11,295 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बारिश को देखते हुए सड़क पर होगी दौड़

By Riya Kumari

Published :

Follow
दानापुर में कल 22 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली:11,295 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बारिश को देखते हुए सड़क पर होगी दौड़

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बिहार-झारखंड क्षेत्रीय सेना भर्ती कार्यालय, दानापुर की ओर से 22 सितंबर से 7 अक्टूबर तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली न्यू केएलपी, चांदमारी स्थित डिफेंस कॉलोनी के मैदान में होगी। भर्ती को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढे : असिस्टेंट ऑफिसर के 10 पदों पर अवसर

मैदान में पानी भरा तो सड़क पर दौड़ेंगे अभ्यर्थी

सेना भर्ती क्षेत्रीय मुख्यालय (बिहार-झारखंड), दानापुर के भर्ती निदेशक कर्नल बिंदु अग्निहोत्री ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बारिश के कारण मैदान में पानी जमा होने की संभावना है। इसे देखते हुए इस बार अभ्यर्थियों को सड़क पर जूते पहनकर दौड़ में शामिल कराया जाएगा।

  • बारिश से बचाव के लिए बड़े पंडाल समेत अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
  • तीन चरणों में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। पहले चरण में ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जा चुका है। इसमें चयनित अभ्यर्थी दूसरे चरण में फिजिकल फिटनेस टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और दस्तावेजों की जांच में शामिल होंगे। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का रैली स्थल पर मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा।

  • 11 हजार से ज्यादा पुरुष, 253 महिला अभ्यर्थी
  • भर्ती रैली में करीब 11,042 पुरुष और 253 महिला अभ्यर्थी, यानी कुल 11,295 उम्मीदवार शामिल होंगे
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version