राज्य के सभी अस्पतालों में लगेगी AI आधारित टेली-ईसीजी मशीन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
AI-based tele-ECG machines will be installed in all hospitals

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने राज्य के अस्पतालों में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को तेजी से लागू करने और आम मरीजों को इसका सीधा लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग की डिजिटल एवं तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में छोटी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित टेली-ईसीजी मशीन का प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़े : झारखंड और बिहार के बीच 25 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य के सभी सीएचसी में एआई आधारित टेली ईसीजी मशीन लगाने का प्रस्ताव है। इससे हृदय रोगों से संबंधित आपात स्थिति में गोल्डन आवर के दौरान तत्काल ईसीजी रिपोर्ट उपलब्ध हो सकेगी। रिपोर्ट मोबाइल फोन के माध्यम से भी देखी जा सकेगी, जिससे मरीजों को त्वरित उपचार संभव हो सकेगा। उन्होंने सी-डैक के प्रतिनिधियों को रिम्स जाकर डिजिटल हेल्थ सिस्टम की समीक्षा करने एवं 15 दिनों के अंदर ऑनलाइन अप्वाइंटरमेंट और ऑनलाइन पमेंट की सुविधा हर हाल में शुरू करने का निर्देश दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन, आईसीयू, स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली, सीसीटीवी, डैशबोर्ड और मानव संसाधन सूचना प्रणाली की वर्तमान स्थिति और प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान एनएचएम अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, संयुक्त सचिव दिनेश कुमार यादव, एबीडीएम के राजन कुमार, 104 संचालक रितेश कुमार के अलावा सी-डैक, बीएसएनएल, एसबीआई प्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

1188 सीएचसी में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध

अपर मुख्य सचिव ने बीएसएनएल के प्रतिनिधि को राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में वाई-फाई उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही पीएचसी स्तर पर इंटरनेट की गति 2 एमबीपीएस से बढ़ाकर 20 एमबीपीएस करने का निर्देश दिया। बीएसएनएल की ओर से बताया गया कि राज्य के 188 सीएचसी में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। रामगढ़ जिले में 7 सितंबर तक सभी पीएचसी में 20 एमबीपीएस वाई-फाई उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। बिजली की समस्या वाले स्वास्थ्य केंद्रों में 48 घंटे का बैकअप उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है।

एचआरआईएस से जोड़ा जाएगा संविदाकर्मियों का मानदेय

अपर मुख्य सचिव ने 104 पोर्टल के माध्यम से संचालित मानव संसाधन सूचना प्रणाली (एचआरआईएस) की भी समीक्षा की। परियोजना निदेशक ने विभिन्न मॉड्यूल, उनकी कार्यप्रणाली, प्रगति और आगामी कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया। अपर मुख्य सचिव ने सिस्टम की शीघ्र समीक्षा कर आवश्यक सुधार और संबंधित विभागों के साथ समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने एनएचएम के संविदाकर्मियों के मानदेय भुगतान को एचआरआईएस पोर्टल पर दर्ज और सत्यापित मासिक उपस्थिति से जोड़ने की प्रक्रिया जल्द पूरी कर निर्धारित समय-सीमा में लागू करने को कहा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version