Dr Abhishek Child Care

वकीलों के लिए बड़ी राहत: मेडिकल सहायता ₹1 लाख, निधन पर ₹2.51 लाख की मदद

By Riya Kumari

Published :

Follow
वकीलों के लिए बड़ी राहत: मेडिकल सहायता ₹1 लाख, निधन पर ₹2.51 लाख की मदद
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए अधिवक्ता हितैषी निर्णयों का स्वागत करते हुए बुधवार को वकीलों ने पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। बार एसोसिएशन लाइब्रेरी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष रथींद्रनाथ दास, महासचिव कुमार राजेश रंजन, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी का फूल माला पहनाकर धन्यवाद जताया। कार्यक्रम का संचालन परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान अक्षय कुमार झा, विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, राजीव रंजन और राजेश चौधरी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।

यह भी पढे : एनआईटी जमशेदपुर में एसओपी जारी, छात्राओं के लिए 50% सीटें होंगी रिजर्व

वकीलों के कल्याण के लिए ये फैसले लिए गए :

बीमार अधिवक्ताओं के लिए चिकित्सा सहायता राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख और असाध्य रोगों के लिए 2 लाख रुपए कर दी गई है।

महिला अधिवक्ताओं के पति या पुरुष अधिवक्ताओं की पत्नी के इलाज के लिए 25 हजार रुपए और बेटी के विवाह के लिए 51 हजार की सहयोग राशि का प्रावधान किया गया है।

किसी अधिवक्ता के निधन पर मिलने वाली राशि एक लाख से बढ़ाकर 2.51 लाख रुपए की गई है। अंत्येष्टि के लिए तत्काल 20 हजार दिए जाएंगे।

नए व पुराने कोर्ट परिसर में एसोसिएशन का आधिकारिक काउंटर खुलेगा, जहां से कागजात बिकेंगे। बाहरी वेंडरों की बिक्री पर एक सितंबर 2026 से रोक रहेगी।

सुरक्षा व पारदर्शिता के लिए पुराने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version