---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

एयरपोर्ट : वन विभाग से जुड़े मामलों पर मांगा गया जवाब

By Riya Kumari

Published :

Follow
एयरपोर्ट : वन विभाग से जुड़े मामलों पर मांगा गया जवाब

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को लेकर वन विभाग की कार्रवाई को परिवेश पोर्टल पर अपडेट करना होगा। राज्य सरकार के अपर सचिव ने डीएफओ को यह निर्देश दिया है। अपर सचिव ने बताया कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट बनाने की कार्रवाई चल रही है, लेकिन केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के 19 बिंदुओं का जवाब परिवेश पोर्टल पर अभी तक अपडेट नहीं किया गया है।

यह भी पढे : अब आईसीएमआर का एप कहीं भी बता देगा कैंसर है या नहीं

 इनमें अधिकतर बिंदु वन विभाग से संबंधित हैं। अपर सचिव ने डीएफओ को निर्देश दिया कि संबंधित एजेंसी से तालमेल बिठाकर सभी 19 बिंदुओं को शीघ्र परिवेश पोर्टल पर अपडेट करें। बताया जाता है कि डेढ़ वर्ष पहले केंद्रीय मंत्रालय ने झारखंड सरकार से इन 19 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन जानकारी न अपडेट होने से परियोजना पर संशय बना हुआ है। 9 जून को रांची में झारखंड नागर विमानन प्रभाग की बैठक में फिर से यह मुद्दा उठा था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version