Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

कान्स 2025 में ऐश्वर्या राय का शाही लुक, साड़ी और सिंदूर में दिखीं बेहद खूबसूरत

By Riya Kumari

Published :

Follow
Aishwarya Rai's royal look at Cannes 2025, looked very beautiful in sari and sindoor
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 से लुक सामने आ गया है। ऐश्वर्या राय कान्स 2025 में बेहद शानदार रॉयल लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस का लुक देखने के बाद लोग उन्हें कान्स की क्वीन कहने लगे हैं। एक तरफ जहां रेड कार्पेट पर दूसरी हसीनाओं ने वेस्टर्न आउटफिट पहनकर जलवे बिखेरे, वहीं ऐश्वर्या ने भारतीय नारी की छवि के साथ एंट्री की और हर कोई उन्हें देखता रह गया।

यह भी पढ़े : परेश रावल अब हेरा फेरी की दुनिया के बाबू भइया नहीं रहेंगे,

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

ऐश्वर्या साड़ी, मांग में सिंदूर, साइड दुपट्टे के साथ खुले बाल और गले में लाल जड़ाऊ हार पहने बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लोग एक्ट्रेस के इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उन्होंने मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन की गई ऑफ-व्हाइट आइवरी बनारसी साड़ी पहनी थी। उनका लाल जड़ाऊ हार, मैचिंग इयररिंग्स, बड़ी अंगूठी और न्यूड मेकअप उनके खूबसूरत अंदाज को और भी निखार रहा था। सबसे खास बात थी उनका सिंदूर, जिसे उन्होंने गर्व से दिखाया।

जहां कई लोगों ने उनके पारंपरिक और खूबसूरत लुक की तारीफ की, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके सिंदूर को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जोड़ दिया। दूसरों को लगा कि उन्होंने तलाक की अफवाहों को बंद करने के लिए ऐसा किया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator