सोशल संवाद/डेस्क: बॉलीवुड के सुपरस्टार Ajay Devgan एक बार फिर IRS अफसर अमय पटनायक के दमदार किरदार में लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी हिट फ्रेंचाइजी Raid का तीसरा पार्ट अब आधिकारिक रूप से तय हो चुका है। फिल्म का टाइटल Raid 3 होगा।
यह भी पढ़ें: क्या हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा से सगाई कर ली है? इसलिए अफवाहें फैल रही हैं
इस बार भी फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ही करेंगे, जिन्होंने पहले दोनों हिस्सों को हिट बनाया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी और कहानी, एक्शन, और छापेमारी तीनों पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और दिलचस्प होंगी।
सूत्रों का कहना है कि मेकर्स पिछले कई महीनों से चुपचाप स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और तीसरे भाग की टकराव कहानी पहले दोनों फिल्मों से ज्यादा बड़ी होगी। इस बार अमय पटनायक ऐसे हालात का सामना करेंगे, जो इस फ्रेंचाइज़ी में पहले कभी नहीं दिखा।
फिलहाल अजय देवगन अपने बाकी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। उनके काम पूरे होने के बाद 2026 के बीच में ‘रेड 3’ का प्री-प्रोडक्शन और फिर शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।
पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड:
- रेड (2018) ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाए थे।
- रेड 2 ने 2024 में 173 करोड़ इंडिया और 237 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए, और सुपरहिट साबित हुई।
अब एक बार फिर फैंस उत्सुक हैं और सोशल मीडिया पर सिर्फ एक ही सवाल “रेड 3 में अब की बार किस की छापेमारी होगी?”










