Dr Abhishek Child Care

भगोड़ा और पलटू राम हैं अजय कुमार: भाजपा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
भगोड़ा और पलटू राम हैं अजय कुमार: भाजपा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार का चाल, चरित्र और चेहरा समय के अनुसार बदलते रहता है। उन्हें भगोड़ा और पलटू राम की संज्ञा से विभूषित किया जाय तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। उन्होंने कहीं भी और कभी भी निष्पक्षता और ईमानदारी से काम नहीं किया। एसपी के पद पर रहते उन्होंने टाटा प्रबंधन से नजदीकियां बढ़ाई और सरकारी नौकरी छोड़ कारपोरेट क्षेत्र का मजा लेने चल दिये। सरकारी नौकरी की तरह जब यहां से भी उनका मन भर गया तो इधर-उधर घूम कर राजनीति का स्वाद चखने आ गए।

यह भी पढ़े : डा.अजय ने हर क्षेत्र में लहराया परचम – बबलू झा

सबसे पहले वे झारखंड विकास मोर्चा में शामिल हुए और सांसद बने। ढ़ाई साल के कार्यकाल में उन्होंने अपने चहेतों को खूब फायदा पहुंचाया। फिर उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा की नैया डूबती देख कांग्रेस का दामन थाम लिया। शुरु में वहां भी उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति करने की कोशिश की ,लेकिन दाल गलती न देख अपने पुराने चारागाह जमशेदपुर बैरंग वापस आ गए। फिर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए। प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाये जाने के बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

लेकिन कहीं और पूछ नहीं होने पर कुछ दिनों बाद हीं वापस आ गए। अब वे कांग्रेस प्रत्याशी बन विधानसभा पहुंचना चाहते हैं ताकि अपने कारपोरेट दोस्तों को फायदा पहुंचा सकें। इसतरह के चरित्र वाले लोगों पर विश्वास करना घातक सिद्ध हो सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator