समाचार

आजसू नेता हरेलाल महतो ने चांडिल डैम के बाढ़ पीड़ित विस्थापितों में बांटी राशन सामग्री

सोशल संवाद / चांडिल: एक सोची समझी साजिश के तहत विस्थापित गांवों में चांडिल डैम का पानी घुसाकर ग्रामीणों को बेघर किया गया है। मौसम विभाग के पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। जल संसाधन विभाग को अच्छी तरह से इस बात की जानकारी है कि डैम का जलस्तर बढ़ने से विस्थापित गांव जलमग्न हो जाते हैं। ऐसे में बारिश से पहले ही यदि डैम का जलस्तर कम कर दिया गया होता तो आज विस्थापितों के घर बाड़ी डूबने से बच जाते। उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा है।

यह भी पढ़े : टाटा स्टील ने कलिंगानगर में भारत के सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस का उद्घाटन किया

 हरेलाल महतो ने कहा कि साजिश के तहत विस्थापितों को बेघर किया गया है, इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की बैठक में भी यह निर्णय लिया गया था कि चांडिल डैम का जलस्तर 179 मीटर से अधिक भंडारण नहीं किया जाएगा, फिर किन परिस्थितियों में 183.5 मीटर तक जल भंडारण किया गया। हरेलाल महतो ने कहा कि हेमंत सरकार और उसके विधायक विस्थापन आयोग गठन करने का झूठा वादा करके हमारे चांडिल डैम के विस्थापितों को छलने का काम किया है, इसका खामियाजा हेमंत सरकार को भुगतना पड़ेगा।

बुधवार को आजसू महासचिव हरेलाल महतो ने बाढ़ प्रभावित विस्थापित ग्राम काली चामदा तथा मैसड़ा का दौरा किया तथा पीड़ित विस्थापितों की जानकारी ली। इस दौरान हरेलाल महतो ने निजी स्तर से काली चामदा में 44 परिवार तथा मैसड़ा के तीन परिवार को राशन सामग्री उपलब्ध कराया। उन्होंने प्रत्येक परिवार को एक पैकेट चावल, दाल व आलू उपलब्ध कराया। इस दौरान हरेलाल महतो ने पीड़ित विस्थापित परिवारों को भरोसा दिलाया है कि आगे भी जिस तरह के सहयोग की जरूरत होगी, उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

23 को रांची आएगी चुनाव आयोग की टीम, क्या लगने वाली है आचार संहिता?

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा…

3 hours ago
  • समाचार

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की साजिश नाकाम, धनबाद में पकड़े गये 2 आरोपी, 21 अभ्यर्थियों की सूची भी मिली

सोशल संवाद / डेस्क : जेएसएससी सीजीएल (JSSC CGL) परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप में…

3 hours ago
  • समाचार

कॉर्पोरेट घरानों और पूंजीपतियों के नेता हैं मंत्री बन्ना गुप्ता – नीरज सिंह

सोशल संवाद / डेस्क : कल मेरे द्वारा एक प्रेस वार्ता में झारखण्ड के स्वास्थ…

3 hours ago
  • समाचार

सारा काम जिला प्रशासन का तो चंदा क्यों, निस्वार्थ सेवा ढकोसला केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी: सुधीर कुमार पप्पू

सोशल संवाद / जमशेदपुर: सोनारी शांति सद्भावना समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू…

4 hours ago
  • समाचार

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक ने ब्राह्मण टोला में सफाईकर्मियों को सम्मानित किया

सोशल संवाद / जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को भुइयांडीह के…

4 hours ago
  • समाचार

युवा पत्रकार: वीडियो के माध्यम से दुनिया को कैप्चर करना XITE गम्हारिया में सफल आयोजन

सोशल संवाद / गम्हारिया: XITE गम्हारिया (ऑटोनोमस) ने 20 सितंबर 2024 को "युवा पत्रकार: वीडियो…

20 hours ago