---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

Lock Upp 2 में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा , Gaurav Khanna से तलाक की पुष्टि; एक साल से रह रहे हैं अलग

By Riya Kumari

Published :

Follow
Lock Upp 2 में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा , Gaurav Khanna से तलाक की पुष्टि; एक साल से रह रहे हैं अलग

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Akanksha Chamola Divorce टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल Gaurav Khanna और Akanksha Chamola को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब खुद आकांक्षा ने विराम लगा दिया है। रियलिटी शो ‘Lock Upp Season 2’ के प्रीमियर एपिसोड में उन्होंने खुलासा किया कि वह और गौरव खन्ना अब तलाक लेने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं।

यह भी पढे : Hardik Pandya और Mahieka Sharma ने रचा ली गुपचुप शादी? वायरल तस्वीर से तेज हुई चर्चाएं, जानिए क्या है सच्चाई

Akanksha Chamola ने शो में किया तलाक का ऐलान

‘Lock Upp 2’ में बातचीत के दौरान आकांक्षा चमोला ने कहा कि उन्होंने और गौरव खन्ना ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय जल्दबाजी में नहीं लिया गया, बल्कि पिछले एक साल से दोनों इस पर विचार कर रहे थे और इसी दौरान अलग-अलग रह रहे हैं।

रिश्ते में नहीं है कोई कड़वाहट

आकांक्षा ने साफ किया कि उनके और गौरव के बीच किसी तरह की दुश्मनी या मनमुटाव नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों आज भी एक-दूसरे से बातचीत करते हैं, लेकिन समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि जीवन को लेकर दोनों की प्राथमिकताएं और भविष्य की सोच अलग-अलग है। इसी वजह से उन्होंने सम्मानपूर्वक अलग होने का निर्णय लिया।

परिवार ने भी दी थी अलग रहने की सलाह

आकांक्षा ने यह भी बताया कि दोनों परिवारों ने उन्हें कुछ समय अलग रहने की सलाह दी थी, ताकि वे अपने रिश्ते को बेहतर तरीके से समझ सकें। हालांकि, अलग रहने के बाद दोनों इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि पति-पत्नी के रूप में साथ आगे बढ़ना उनके लिए सही नहीं होगा।

2016 में हुई थी शादी

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती थी। अब लगभग नौ साल के वैवाहिक जीवन के बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version